न्यूजीलैंड के सामने भारतीय महिला टीम को करना होगा बल्लेबाजी में सुधार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 09, 2022

हैमिल्टन। पहले मैच में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को हराने के बाद भारत के सामने आईसीसी महिला विश्व कप के अगले मैच में बृहस्पतिवार को न्यूजीलैंड के रूप में कठिन चुनौती है और उसे इसका सामना करने के लिये अपनी बल्लेबाजी में सुधार करना होगा। हैमिल्टन के सेडोन पार्क की पिच पारंपरिक रूप से बल्लेबाजों की मददगार है। इसमें मिताली राज की टीम के इरादे बेहतर प्रदर्शन के होंगे। हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ द्विपक्षीय श्रृंखला में उन्हें 1 . 4 से पराजय का सामना करना पड़ा था। भारतीय टीम इस मैच को जीतकर उस हार का बदला चुकता भी करना चाहेगी।

इसे भी पढ़ें: राजस्थान रॉयल्स ने अपने पहले कप्तान को श्रद्धांजलि दी, टीम को दिलाया था आईपीएल खिताब

कप्तान मिताली भी पाकिस्तान के खिलाफ चल नहीं सकी और हरमनप्रीत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ औपचारिकता के पांचवें मैच में अर्धशतक को छोड़कर लंबे समय से अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है। बीच के ओवरों में स्ट्राइक रोटेट नहीं कर पाने से भारत की परेशानी और बढी है क्योंकि आखिरी ओवरों में टीम पर दबाव बन जाता है। ऐसे में टीम के पास पावर हिटर्स भी नहीं है। बल्लेबाजी की धुरी स्मृति मंधाना है और उनसे बड़े स्कोर की उम्मीद होगी। भारत की सबसे बड़ी ताकत उसके हरफनमौला दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा और पूजा वस्त्राकर हैं जो मैच का नतीजा बदल सकते हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्हें हालांकि डेवाइन, सूजी बेट्स, एमी सैथरवेट और एमेलिया केर का सामना करना होगा जो आसान नहीं है। पिछले एक साल से शानदार फॉर्म में चल रही झूलन को दूसरे छोर से सहयोगी की जरूरत होगी। स्पिनर राणा, दीप्ति और राजेश्वरी गायकवाड़ की भूमिका अहम होगी। टीमें : भारत : मिताली राज (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, हरमनप्रीत कौर, यस्तिका भाटिया, दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्राकर, रिचा घोष, तानिया भाटिया, स्नेह राणा, मेघना सिंह, राजेश्वरी गायकवाड़, पूनम यादव, झूलन गोस्वामी, रेणुका सिंह। न्यूजीलैंड : सोफी डेवाइन (कप्तान) , ऐमी सैटर्थवेट, सूजी बेट्स, मैडी ग्रीन, ब्रूक हालीडे, हेली जेनसन, फ्रान जोनास, जेस केर, एमेलिया केर, फ्रांसिस मैके, रोसमेरी मायर, कैटी मार्टिन, जॉर्जिया प्लिमेर, हन्नाह रोव, ली ताहुहू। मैच का समय : सुबह 6 . 30 से।

प्रमुख खबरें

Punjab Congress में बड़े वकील Vasu Ranjan की एंट्री, 2027 में सरकार बनाने का लिया संकल्प

Chand Mera Dil Release Date: अनन्या पांडे और लक्ष्य की प्रेम कहानी 22 मई को बड़े पर्दे पर, करण जौहर ने साझा किया पहला लुक

Dispur Election: Dispur में BJP को किला बचाने की चुनौती, Congress की वापसी का दांव, समझें पूरा सियासी गणित

स्टेनलेस स्टील सेक्टर में पावर एंट्री! Ranveer Singh बने Jindal Stainless के पहले ब्रांड एंबेसडर