अमेरिका में दिखा बाबा का बुलडोजर, भारतीय अमेरिकी समुदाय ने स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए निकाली रैली, देखें वीडियो

By निधि अविनाश | Aug 15, 2022

देश के 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर, विदेशी सरजमीं पर भी भारतीयों की देशभक्ति देखने को मिली है। अमेरिका के न्यू जर्सी में रहने वाले भारतीयों ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सड़कों पर तिरंगा रैली निकाली।

इसे भी पढ़ें: म्यांमारः भ्रष्टाचार के मामले में आंग सान सू की को सुनाई गई 6 साल की और सजा

इस परेड में कुछ भारतीयों को बुलडोजर के साथ न्यू जर्सी में स्वतंत्रता दिवस परेड करते देखा गया। दिलचस्प बात यह है कि ये बुलडोजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ की तस्वीरों से सजी थीं और बैनर में लिखा गया है "बाबा का बुलडोजर,"।

 

हालांकि ये सेलिब्रेशन सभी को अच्छा नहीं लगा। इस्लामी संगठन इंडियन अमेरिकन मुस्लिम काउंसिल (आईएएमसी) ने रैली में हंगामा किया। रैली से बुलडोजर की तस्वीर साझा करते हुए, IAMC ने ट्वीट किया, "न्यू जर्सी के एडिसन में हिंदू दक्षिणपंथी ने बुलडोजर के साथ मार्च किया, जो मुस्लिम घरों और आजीविका को नष्ट करने के लिए भाजपा सरकार के हाथों में एक हथियार बन गया है।"

प्रमुख खबरें

Team India की लगातार हार पर बोले Tilak Varma, पिछली गलतियों से सबक लेकर मैदान पर करेंगे धमाकेदार Comeback

Womens Hockey World Cup: Salima Tete को कमान, युवा और अनुभवी खिलाड़ियों के साथ खिताबी जंग को तैयार भारत

Trump Administration के फैसले से बढ़ेगी Global Inflation, भारत समेत 60 देशों पर बढ़ा शुल्क

Afghanistan Flash Floods: नूरिस्तान में कुदरत का कहर, भारी तबाही में 20 की मौत और 100 से ज्यादा Missing