म्यांमारः भ्रष्टाचार के मामले में आंग सान सू की को सुनाई गई 6 साल की और सजा

myanmar
common creative
निधि अविनाश । Aug 15 2022 8:59PM

सोमवार को तय किए गए चार भ्रष्टाचार के मामलों में, सू ची पर आरोप लगाया गया था कि उन्होंने सार्वजनिक भूमि को बाजार की कीमतों से कम पर किराए पर लेने के लिए अपने पद का दुरुपयोग किया।सू की ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों से इनकार किया, और अपने वकीलों से अपील करने की उम्मीद है।

सैन्य शासित म्यांमार की एक अदालत ने सोमवार को देश की अपदस्थ नेता आंग सान सू की को और अधिक भ्रष्टाचार के आरोपों में दोषी ठहराया और उन्हें अतिरिक्त छह साल जेल की सजा सुनाई है। इसकी जानकारी एक कानूनी अधिकारी ने दी है। बता दें कि अदालत में मीडिया और जनता के प्रवेश पर रोक लगी हुई। यह मुकदमा बंद दरवाजों के पीछे चलाया गया। यहां तक की सू की के वकीलों को कार्यवाही के बारे में जानकारी देने पर भी रोक लगा दी गई है।

इसे भी पढ़ें: अमेरिका के इस शहर में पहली बार निकाली गयी इंडिया डे परेड, 30 से अधिक देशों के हजारों लोगों ने लिया भाग

सोमवार को तय किए गए चार भ्रष्टाचार के मामलों में, सू ची पर आरोप लगाया गया था कि उन्होंने सार्वजनिक भूमि को बाजार की कीमतों से कम पर किराए पर लेने के लिए अपने पद का दुरुपयोग किया। सू की को चार मामलों में से प्रत्येक के लिए तीन साल की सजा मिली, लेकिन उनमें से तीन की सजा एक साथ दी जाएगी, जिससे उसे कुल छह साल की जेल होगी। सू की ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों से इनकार किया, और अपने वकीलों से अपील करने की उम्मीद है। सेना द्वारा उनकी चुनी हुई सरकार को हटाने और फरवरी 2021 में उन्हें हिरासत में लेने के बाद, उन्हें पहले से ही देशद्रोह, भ्रष्टाचार और अन्य आरोपों में 11 साल जेल की सजा सुनाई गई थी। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़