इजराइल में मौजूद भारतीयों को गैर जरूरी यात्रा से बचने और सतर्क रहने की सलाह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 13, 2025

ईरान पर इजराइल द्वारा हमला किए जाने के बाद भारतीय दूतावास ने इजराइल में मौजूद भारतीय नागरिकों को सतर्क रहने और गैर जरूरी यात्रा करने से बचने की सलाह दी है।

दूतावास ने सलाह दी, ‘‘कृपया सावधानी बरतें, देश के भीतर गैर जरूरी यात्रा से बचें और सुरक्षा स्थलों के नजदीक रहें।’’ ईरान को परमाणु हथियार बनाने से रोकने के उद्देश्य से इजराइल ने ‘ऑपरेशन राइजिंग लॉयन’ प्रारंभ करने की घोषणा की, साथ ही इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को दावा किया कि नतांज स्थित ईरान के मुख्य संवर्धन केंद्र सहित अन्य ठिकानों पर हमला किया गया है।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह