खाद्य कूटनीति: भारतीय पूर्वोत्तर के राज्य शेख हसीना को अनानास, शहद और मसाले भेजेंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 10, 2021

शिलांग/अगरतला। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना द्वारा त्रिपुरा और मेघालय के मुख्यमंत्रियों को उपहार स्वरूप भेजे गए आम के बाद पूर्वोत्तर के ये दोनों राज्य उनकी इस भेंट के बदले उन्हें अपने यहां के सर्वश्रेष्ठ उत्पाद भेजेंगे। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना को भेंट के रूप में ‘क्वीन’ अनानास की खेप भेजने वाले हैं वहीं मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड के संगमा ने शुक्रवार को यहां कहा कि वो ‘रिटर्न गिफ्ट’ के तौर पर मेघालय के मसाले, हल्दी और जैविक उत्पाद भेजने वाले हैं।

इसे भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में 349 क्षेत्र पंचायत प्रमुख निर्विरोध निर्वाचित, 476 पदों के लिए मतदान

‘हरिभंगा’ आम बांग्लादेश के रंगपुर जिले में उगाए जाने वाले आमों की एक प्रसिद्ध किस्म है, जिसकी बाहर के बाजारों में काफी मांग है। त्रिपुरा से अनानास की खेप को शनिवार को ‘रिटर्न गिफ्ट’ के रूप में भेजी जाएगी। इसका वजन, शेख हसीना द्वारा भेजे गए प्रसिद्ध ‘हरिभंगा’ आमों के पैकेटों के वजन के दोगुने से थोड़ा अधिक होगा। अगरतला में बांग्लादेश के सहायक उच्चायुक्त मोहम्मद जुबैद हुसैन ने सोमवार को 300 किलोग्राम आमों की खेप देब को सौंपी थी।

मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘बदले में क्वीन’ अनानास के 650 किलोग्राम वजन के लगभग 100 पैकेट बांग्लादेश की प्रधानमंत्री को सौंपने के लिए ढाका में भारतीय उच्चायोग को भेजे जाएंगे।’’ अधिकारियों ने बताया कि उपहार में दिए जाने वाले अनानास राज्य के फल उगाने के लिए प्रसिद्ध गोमती जिले के अम्पी ब्लॉक से एकत्र किए जा रहे हैं। त्रिपुरा के सभी आठ जिलों में 8,800 हेक्टेयर बाग में हर साल अनुमानित तौर पर 1.30 लाख मीट्रिक टन अनानास उगाए जाते हैं, जिन्हें विदेशों में भी निर्यात किया जाता है।

प्रमुख खबरें

तालिबान के सफेद विमान ने मचाया तहलका, चौंके करोड़ों भारतीय!

Sri Lanka: जजों की रिटायरमेंट उम्र बढ़ाने वाले बिल पर जनमत संग्रह की जरूरत नहीं, सुप्रीम कोर्ट का फैसला

Bollywood Wrap Up | National Film Awards 2026 | गुजरात के केवड़िया में सजी दिग्गजों की महफिल | Anant Nag, Mammootty, Yami Gautam ने जीता अवॉर्ड

Shreyas Iyer बोले, सानो की टर्निंग पिच पर बैटिंग थी मुश्किल, Asian Games के लिए मिला अभ्यास