भारत का लोकतंत्र संविधान के आधार पर जनता की आवाज से चलेगा: राहुल गंधी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 26, 2020

नयी दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को कहा कि भारत का लोकतंत्र संविधान के आधार पर जनता की आवाज से चलेगा और देश की जनता भाजपा के ‘‘छल-कपट के षडयंत्र’’ को नकार देगी। वह कांग्रेस के ‘‘स्पीक अप फॉर डेमोक्रेसी’’ ऑनलाइन अभियान में भाग ले रहे थे। इस अभियान में बड़ी संख्या में पार्टी के नेताओं ने भाग लिया। गांधी ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘भारत का लोकतंत्र संविधान के आधार पर जनता की आवाज से चलेगा। भाजपा के छल-कपट के षडयंत्र को नकारकर देश की जनता लोकतंत्र और संविधान की रक्षा करेगी।’’

इसे भी पढ़ें: गुजरात में की गई पहल को अपना नाम न दें राहुल गांधी: विजय रुपाणी

राजस्थान में पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के पार्टी के खिलाफ बागी तेवर अपनाने के बाद राज्य में कांग्रेस सरकार संकट का सामना कर रही है। पायलट का 18 अन्य विधायक भी समर्थन कर रहे हैं। कांग्रेस ने इस बगावत के पीछे भाजपा का हाथ होने का आरोप लगाया है जबकि भगवा पार्टी ने इसे खारिज किया है।

इसे भी पढ़ें: राहुल का आरोप, श्रमिक ट्रेनों के जरिए सरकार ने आपदा को मुनाफे में बदला

कांग्रेस राजस्थान के राज्यपाल की कार्रवाई के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराने के लिए सोमवार को राजभवन के बाहर प्रदर्शन करेगी। कांग्रेस ने राजस्थान के राज्यपाल पर विधानसभा का सत्र बुलाने में विलंब करने का आरोप लगाया है। पार्टी ने विपक्षी सरकारों को गिराने के लिए राज्यपालों की शक्तियों का दुरुपयोग करने का भी आरोप लगाया है।

प्रमुख खबरें

Mumbai Mayor लड़ाई में खान-पठान-बुर्का से गरमाई राजनीति, ओवैसी की पार्टी से भिड़ गए संजय राउत

Korean Skin Care: कोरियन महिलाओं की तरह ग्लोइंग स्किन, चावल के पानी के ये 3 तरीके कर देंगे कमाल

Assam में demographic changes का बड़ा खतरा! हिमंता बिस्वा सरमा का दावा, 2027 तक होंगे 40% बांग्लादेशी मुस्लिम

Yes Milord: अखलाक केस क्यों बंद करना चाहती थी योगी सरकार? कोर्ट ने पलट दिया पूरा मामला