By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 06, 2022
नयी दिल्ली। एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने बुधवार को वित्त वर्ष 2022-23 में दक्षिण एशियाई अर्थव्यवस्थाओं के लिए सात प्रतिशत के सामूहिक विकास का अनुमान लगाया, जिसमें क्षेत्र की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था भारत के चालू वित्त वर्ष में 7.5 फीसदी और अगले वर्ष आठ प्रतिशत की दर से बढ़ने की उम्मीद है। ‘एशियाई विकास आउटलुक’ (एडीओ) 2022 को जारी करते हुए मनीला स्थित ‘मल्टी-लेटरल फंडिंग एजेंसी’ ने कहा कि 2023 में 7.4 प्रतिशत तक पहुंचने से पहले दक्षिण एशिया में विकास 2022 में धीमा होकर सात फीसदी तक होने का अनुमान है। क्षेत्र में विकास की गतिशीलता काफी हद तक भारत और पाकिस्तान पर निर्भर करती है।