By निधि अविनाश | Apr 24, 2021
बढ़तें कोरोना मामलों के बीच देश में पहली बार ब्रेथ बैंक या श्वास बैंक खुलने जा रहा है। आपको बता दें कि यह बैंक जोधपुर में खुलेगा। भारी ऑक्सीजन की किल्लत को देखते हुए यह बैंक खोला जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, पहले चरण के लिए 500 ऑक्सीजन जनरेटर लगवाए जा रहे हैं। समाजसेवी निर्मल गहलोत ने कोरोना संक्रमण के तेजी से फैलाव और ऑक्सीजन की भारी कमी को देखते हुए जोधपुर शहर में श्वास बैंक स्थापित करने की इस पहल को शुरू किया है। बता दें कि गहलोत ने अब तक 25 ऑक्सीजन जनरेटर का ऑर्डर दे दिया है। इसके साथ ही उन्होंने भामाशाहों से श्वास बैंक स्थापित करने के लिए लोगों को आगे आने का भी आग्रह किया है। बता दें कि उनकी इस पहले के बाद से कई उद्यमी मदद के लिए आगे आए है जिसके जरिए जल्द ही 500 ऑक्सीजन जनरेटर का ब्रेथ बैंक स्थापित हो जाएगा।