विश्व कप हॉकी में भारत का स्पेन के खिलाफ पहला मैच 13 जनवरी को

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 28, 2022

मेजबान भारत पुरुष विश्वकप हॉकी में अपना शुरुआती मैच प्रतियोगिता के पहले दिन 13 जनवरी को अपने से कम रैंकिंग के स्पेन के खिलाफ नवनिर्मित बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम, राउरकेला में खेलेगा। विश्व रैंकिंग में पांचवे नंबर पर काबिज तोक्यो ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता भारत को इंग्लैंड (विश्व रैंकिंग छह), स्पेन (विश्व रैंकिंग आठ) और वेल्स (विश्व रैंकिंग 16) के साथ पूल डी में रखा गया है। भारत अपना दूसरा मैच राउरकेला में ही 15 जनवरी को इंग्लैंड के खिलाफ खेलेगा और इसके बाद वह भुवनेश्वर में 19 जनवरी को वेल्स का सामना करेगा।

ओडिशा में ही 2018 में खेले गए विश्व कप में चैंपियन बनने वालh विश्व की नंबर दो टीम बेल्जियम 14 जनवरी को दक्षिण कोरिया के खिलाफ भुवनेश्वर में अपने अभियान की शुरुआत करेगी। इसी दिन पूर्व चैंपियन नीदरलैंड का सामना राउरकेला में मलेशिया से होगा। पिछली बार कांस्य पदक जीतने वाला ऑस्ट्रेलिया पूल ए में है जहां उसका सामना अर्जेंटीना, फ्रांस और अफ्रीकी चैंपियन दक्षिण अफ्रीका से होगा।

मौजूदा चैंपियन बेल्जियम को शीर्ष वरीयता दी गई है और उसे पूल बी में 2006 के विजेता जर्मनी, कोरिया और जापान के साथ रखा गया है। बेल्जियम विश्व रैंकिंग में दूसरे जबकि जर्मनी चौथे स्थान पर है। पूल सी में पिछली बार के फाइनलिस्ट नीदरलैंड, न्यूजीलैंड, मलेशिया और विश्व कप में पदार्पण कर रहे चिली को रखा गया है। नीदरलैंड विश्व रैंकिंग में तीसरे स्थान पर है जबकि मलेशिया अपना नौवां विश्वकप खेल रहा है।

प्रमुख खबरें

West Asia संकट के बीच MEA का बड़ा एक्शन, Iran से 1862 भारतीयों की सुरक्षित वापसी में मदद की

CM Nishant Kumar के नारों पर Nitish की मुस्कान, क्या Bihar में पक रही है कोई Political खिचड़ी?

नजफगढ़ का ‘प्रिंस’: जिसने आईपीएल का सपना पूरा करने के लिए कांस्टेबल की परीक्षा छोड़ दी थी

घुसपैठ से ध्यान भटकाने का खेल? Nishikant Dubey का आरोप- TMC ने Pakistan से दिलवाया बयान