नोएडा हवाई अड्डे और फिल्म सिटी के बीच संचालित होने वाली भारत की पहली पॉड टैक्सी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 23, 2021

नोएडा। यमुना एक्सप्रेस-वे विकास प्राधिकरण ने नोएडा हवाई अड्डे तक पहुंचने के लिए 14 किलोमीटर लंबे पॉड टैक्सी रूट की योजना तैयार की है। पॉड टैक्सी हवाई अड्डे से फिल्म सिटी के बीच चलेगी। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। यमुना विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अरुण वीर सिंह ने बताया कि पॉड टैक्सी चलाने के लिए इंडियन पोर्ट रेल ऐंड रोपवे कॉरपोरेशन (आईपीआरसीएल) ने विस्तृत कार्य योजना तैयार कर ली है। उन्होंने बताया कि हवाई अड्डे से फिल्म सिटी की दूरी यमुना एक्सप्रेसवे के समानांतर करीब साढे़ पांच किलोमीटर है। प्राधिकरण के सेक्टरों को जोड़ने के लिए पॉड टैक्सी का रूट करीब 14 किलोमीटर तैयार किया गया है। उन्होंने बताया कि इस रूट पर सेक्टर 28, सेक्टर 29, सेक्टर 32 तथा सेक्टर 33 टैक्सी से जुड़ेंगे।

प्रमुख खबरें

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी