17 वर्षीया किशोरी को अगवा कर नौ माह तक किया बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार

rape

बलिया में किशोरी से दुष्कर्म मामले में युवक गिरफ्तार किया गया है।पुलिस ने किशोरी के बयान के आधार पर मामले में भारतीय दंड संहिता व यौन अपराध से बच्चों की सुरक्षा (पॉक्सो) कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। किशोरी को चिकित्सा जांच के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।

बलिया (उप्र)। बलिया जिले में पुलिस ने एक युवक को 17 वर्षीया किशोरी को अगवा कर तकरीबन नौ माह तक बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। नरही थाना के प्रभारी प्रवीण सिंह ने शनिवार को बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 17 वर्षीया किशोरी को गत 16 जनवरी को उसके पड़ोसी उपेंद्र गोड़ (24) ने अगवा कर लिया था। इस संबंध में किशोरी के पिता ने अपहरण की शिकायत दर्ज करायी थी।

इसे भी पढ़ें: शर्मनाक!60 साल की बुजुर्ग महिला से बलात्कार, 20 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार

उन्होंने बताया कि पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी उपेंद्र गोड़ को थाना क्षेत्र के भरौली पुल के समीप गिरफ्तार कर लिया और किशोरी को भी बरामद कर लिया। उन्होंने बताया कि किशोरी ने बयान दिया है कि उपेंद्र अगवा कर उसे वाराणसी ले गया तथा कई महीनों तक उससे बलात्कार किया। पुलिस ने किशोरी के बयान के आधार पर मामले में भारतीय दंड संहिता व यौन अपराध से बच्चों की सुरक्षा (पॉक्सो) कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। किशोरी को चिकित्सा जांच के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़