भारत ने 56 लाख टन चीनी निर्यात के लिए किया अनुबंध, चार लाख के लिए सौदा जल्द

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 11, 2021

नयी दिल्ली। चीनी उद्योग के संगठन ऑल इंडिया सुगर ट्रेड एसोसिएशन (एआईएसटीए) ने मंगलवार को कहा कि भारत ने 2020-21 के विपणन सत्र में अब तक 56 लाख टन चीनी के निर्यात के लिए अनुबंध किए हैं और शेष चार लाख टन के लिए जल्द सौदा किए जाने की उम्मीद है। सरकार ने 2020-21 सत्र (अक्टूबर - सितंबर) के लिए 60 लाख टन अतिरिक्त चीनी के अनिवार्य रूप से निर्यात का लक्ष्य तय किया है। इस निर्यात नीति को जनवरी में मंजूरी दी गई थी। भारत ने 2019-20 सत्र के दौरान 59 लाख टन चीनी का निर्यात किया था।

इसे भी पढ़ें: पंजाब में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के एक हजार संविदा कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त की गई

एआईएसटीए ने ताजा आंकड़े जारी करते हुए कहा कि 56 लाख टन के निर्यात अनुबंधों में से 34.78 लाख टन चीनी पहले ही छह मई तक 12 देशों में भेजी जा चुकी है। इस दौरान इंडोनेशिया को 12.17 लाख टन, अफगानिस्तान को 4.33 लाख टन और यूएई को 3.66 लाख टन चीनी भेजी गई। इस साल अप्रैल में ब्राजील में शुष्क मौसम और कम उत्पादन के चलते चीनी की वैश्विक कीमतों में बढ़ोतरी हुई है।

प्रमुख खबरें

चीन का नया चंद्रमा मिशन, देशों के एक साथ काम करने का एक दुर्लभ उदाहरण

CBI ने Income Tax Officer को चार लाख रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया

Czar Kasparov Taunt on Rahul Gandhi | एक राजनेता को अपने प्रिय खेल में शामिल होते हुए नहीं देख सकता, शतरंज के महारथी खिलाड़ी का राहुल गांधी पर तंज

Kerala: वायनाड के लोगों के उम्मीद, रायबरेली से जीत जाने के बाद भी हमें नहीं छोड़ेंगे राहुल गांधी