इंडिगो और गो एयर मई महीने के अंत तक बदलेंगे अपने इंजन: DGCA

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 03, 2020

नयी दिल्ली। विमानन नियामक डीजीसीए ने मंगलवार को बताया कि इंडिगो और गो एयर ए-320 नियो विमानों में लगे कुल 180 अपरिवर्तित प्रैट एंड व्हिटनी (पीडब्ल्यू)इंजन को एक-एक कर इस साल के मई तक बदल देंगे। इंडिगो और गो एयर के बेड़े में क्रमश 106 और 43 प्रैट एंड व्हिटनी इंजन लगे ए 320 नियो विमान हैं। इन विमानों को बेड़े में शामिल करने के बाद पीडब्ल्यू इंजन में समस्या की कई घटनाएं सामने आई थी। 

उल्लेखनीय है कि इंडिगो के बेड़े में एलपीटी (निम्न दाब टर्बाइन) के खराब होने की अधिक घटनाएं सामने आई थी जिसके बाद नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने पिछले साल एक नवंबर को कंपनी को निर्देश दिया था कि वह 31 जनवरी तक अपरिवर्तित इंजन को परिष्कृत इंजन से बदले। 

डीजीसीए ने इसके बाद इस समय सीमा को बढ़कार 30 मई कर दी। विमानन नियामक ने गो एयर को भी 30 मई तक अपरिवर्तित इंजन को बदलने का निर्देश दिया। 

इसे भी पढ़ें: 2020-21 में 5.1 फीसदी रह सकती है भारत की जीडीपी वृद्धि दर: ओईसीडी

नियामक ने मंगलवार को बताया कि पीडब्ल्यू एयर इंडिया के साथ मिलकर भारत के मुंबई में इंजन के रखरखाव, मरम्मत और पूरी जांच के लिए सुविधा स्थापित करने की प्रक्रिया में है ताकि तीसरे चरण के एलपीटी को बदला जा सके। डीजीसीए ने बताया, ‘‘ इस सुविधा से इंजन को अद्यतन करने में लगने वाले समय में उल्लेखनीय कमी आएगी।’’

प्रमुख खबरें

Supreme Court: जस्टिस शील नागू पंजाब सरकार की याचिका की सुनवाई से अलग हुए

SP प्रमुख Akhilesh Yadav पर बरसे OP Rajbhar, कहा मुस्लिम वोट बैंक खोने के डर से रहते हैं परेशान

सबका ध्यान CJP प्रोटेस्ट पर था इधर 15 अक्टूबर से लगने वाले MDR चार्ज पर आ गई बड़ी खबर, जाने अब क्या अपडेट आया?

Travel Tips: Vrindavan के Chhatikara में स्थित Char Dham Mandir में करें चार धामों के दर्शन