Indigo की फ्लाइट में लगी आग, दिल्ली से चेन्नई जा रहे विमान की हैदराबाद में सुरक्षित लैंडिंग

By एकता | Oct 11, 2026

दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट में रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब विमान में सामान रखने की जगह से धुआं निकलने लगा और आग लग गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, एक खराब पावर बैंक की वजह से यह घटना हुई। इसके बाद विमान को हैदराबाद की ओर मोड़ दिया गया, जहां उसने सुरक्षित लैंडिंग की। सभी यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं।

इसे भी पढ़ें: रिहाई के बाद CJP नेताओं ने भरी हुंकार, देशभर में प्रदर्शन करने का किया ऐलान

दिल्ली से चेन्नई जा रही थी फ्लाइट

फ्लाइट संख्या 6E6115 एयरबस A321-251N विमान था। इसका दिल्ली से रवाना होने का तय समय दोपहर 1:10 बजे था, जबकि विमान ने दोपहर 1:30 बजे उड़ान भरी। इसे चेन्नई में शाम 4 बजे पहुंचना था, लेकिन घटना के बाद विमान को हैदराबाद की ओर मोड़ दिया गया।

इंडिगो ने क्या कहा?

इंडिगो ने बयान जारी कर बताया कि 11 अक्टूबर 2026 को दिल्ली से चेन्नई जा रही फ्लाइट 6E 6115 में एक यात्री के निजी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण से धुआं निकलता देखा गया था। केबिन क्रू ने तुरंत कार्रवाई की और स्थिति पर काबू पा लिया।

एयरलाइन के मुताबिक, तय सुरक्षा नियमों के तहत पायलटों ने विमान को हैदराबाद की ओर मोड़ने का फैसला किया। विमान ने राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित लैंडिंग की।

इसे भी पढ़ें: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ लड़ाई मोदी के खिलाफ हो गई... रिहाई के बाद CJP नेताओं ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

यात्रियों को चेन्नई पहुंचाने के लिए दूसरे विमान का इंतजाम

इंडिगो ने बताया कि यात्रियों को आगे चेन्नई पहुंचाने के लिए दूसरे विमान की व्यवस्था की गई। एयरलाइन ने यात्रियों को हुई परेशानी के लिए खेद जताया और कहा कि उन्हें जलपान दिया जा रहा है तथा समय-समय पर जरूरी जानकारी दी जा रही है। कंपनी ने कहा कि यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा उसकी सबसे बड़ी प्राथमिकता है।

प्रमुख खबरें

Satya Nadella ने कंपनियों को चेताया, ताकतवर AI मॉडल पर तुरंत कंट्रोल और सुरक्षा ऑडिट जरूरी

अमिताभ बच्चन के पैतृक गांव बाबूपट्टी के पुस्तकालय को दिवाली तक मिलेंगी किताबें, डीएम ने दिया भरोसा

Abhijeet Dipke की दादी के निधन की खबर पर विवाद, दिल्ली पुलिस ने वीडियो जारी कर दिया जवाब

रुपये में कमजोरी से MCX पर Gold वायदा एक प्रतिशत चढ़ा, सीमित दायरे में कारोबार के आसार