इंडिगो बोइंग 777 विमानों की ‘वेट लीज’ अवधि बढ़ाने के लिए नागर विमानन मंत्रालय के साथ कर रही है काम

By Prabhasakshi News Desk | Nov 12, 2024

नयी दिल्ली । विमानन कंपनी ‘इंडिगो’ नागर विमानन मंत्रालय के साथ मिलकर टर्किश एयरलाइंस से पट्टे पर लिए ‘वाइड-बॉडी’ बोइंग 777 विमानों की अवधि बढ़ाने की संभावना तलाश रही है, क्योंकि मौजूदा अवधि इस सप्ताह समाप्त हो रही है। इंडिगो वर्तमान में दिल्ली और मुंबई से इस्तांबुल तक की उड़ानों के लिए ‘वेट-लीज’ पर लिए दो बोइंग 777 विमानों का संचालन कर रही है। उसके बेड़े में ये दो ही ‘वाइड-बॉडी’ विमान हैं। इंडिगो भारत की सबसे बड़ी विमानन कंपनी है जिसकी घरेलू बाजार में हिस्सेदारी 62 प्रतिशत से अधिक है।

‘वेट लीज’ से तात्पर्य विमान को पट्टे पर मुहैया कराने के साथ-साथ उसके चालक दल के सदस्य, रखरखाव तथा बीमा संबंधी जरूरतों को भी पट्टे पर दिया जाने से है। इंडिगो द्वारा 14 नवंबर तक दिल्ली और मुंबई से इस्तांबुल के लिए दो बोइंग 777 विमानों का परिचालन किया जाएगा। वेबसाइट ‘फ्लाइट रडार 24 डॉट कॉम’ पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, 15 नवंबर से एयरलाइन इन मार्गों पर ए321 विमानों का संचालन करेगी।

प्रमुख खबरें

Privacy पर छिड़ी बहस के बीच Meta का बड़ा एक्शन, AI Glasses में छेड़छाड़ पर बंद होगा Camera

Wimbledon में भारतीय टेनिस का नया सितारा, Arnav Paparkar 36 साल बाद Junior Quarter-Final में।

FIFA World Cup में रेफरी पर बड़ा बवाल, Argentina से हार के बाद मिस्र ने FIFA में दर्ज कराई शिकायत

Hormuz में हमलों से Crude Oil में लगी आग, US-Iran तनाव से भारत की भी बढ़ी टेंशन।