IndiGo को लगा तगड़ा झटका, 3,067 करोड़ के Profit से सीधे 2,536 करोड़ के Loss में आई कंपनी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 29, 2026

 देश की सबसे बड़ी विमानन कंपनी इंडिगो को वित्त वर्ष 2025-26 की जनवरी-मार्च तिमाही में चुनौतीपूर्ण परिचालन परिस्थितियों, रुपये की विनिमय दर में तेज गिरावट और अन्य कारणों से 2,536.9 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ। इंडिगो को वित्त वर्ष 2024-25 की समान तिमाही में 3,067.5 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था। कंपनी के शुक्रवार को जारी बयान के अनुसार, 2025-26 की चौथी तिमाही में उसकी कुल आय तीन प्रतिशत से अधिक बढ़कर 23,830.7 करोड़ रुपये हो गई, जो 2024-25 की समान तिमाही में 23,097.5 करोड़ रुपये थी।

उन्होंने कहा, “इस वित्त वर्ष के दौरान हमारी क्षमता 9.5 प्रतिशत बढ़ी और कुल आय में छह प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई। विदेशी मुद्रा उतार-चढ़ाव और असाधारण मदों के प्रभाव को छोड़ दें तो इंडिगो ने 75 अरब रुपये का लाभ कमाया।” मार्च में एयरलाइन की घरेलू बाजार हिस्सेदारी 63.3 प्रतिशत रही।

प्रमुख खबरें

नेपाल में अचानक आई बाढ़ में फंसे केरल के 31 पर्यटक सुरक्षित स्वदेश लौटे

शेफाली वर्मा के अर्धशतक के बाद लड़खड़ाया मध्यक्रम, भारत ने थाइलैंड के खिलाफ बनाए 159 रन

ओडिशा के विधायकों के वेतन और भत्तों में संशोधन की सिफारिश, संयुक्त संसदीय समिति ने सौंपी राय

दीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास, महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वाधिक 171 विकेट लेकर बनीं शीर्ष गेंदबाज