By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 28, 2025
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने वीडी सावरकर के खिलाफ अक्सर तीखी टिप्पणी करने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी की आलोचना की और कहा कि उनकी दादी एवं पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने हिंदुत्व विचारक को सम्मान दिया था और यहां तक कि उनके नाम पर एक डाक टिकट भी जारी किया था।
उन्होंने कहा, ‘‘मैं टीवी पर लोगों को बहस करते देखता हूं जो देश के खिलाफ बोलते हैं और सावरकर जी की आलोचना करते हैं... मैं राहुल गांधी और कांग्रेसियों से कहना चाहता हूं कि आप उन्हें गाली दे सकते हैं लेकिन आपकी दादी ने 70 के दशक में उन्हें सम्मानित किया था, उनके नाम पर एक डाक टिकट जारी किया था।