इंदिरा जयसिंह ने निर्भया की मां से कहा दोषियों को मांफ कर दो, आशा देवी ने दिया ये जवाब

By रेनू तिवारी | Jan 18, 2020

निर्भया के चारों आरोपियों को 1 फरवरी 2020 को सुबह 6 बजे फांसी दे जाएगी। पहले दोषियों को फांसी की 22 जनवरी को दी जाने वाली थी लेकिन कुछ कानूनों के अधीन आकर सजा का तारीख को कोर्ट ने आगे बढ़ा दिया और नया डेथ वारेंट जारी कर दिया। फांसी की सजा की तारीख आगे बढ़ाए जाने से निर्भया की मां आशा देवी काफी दुखी हैं। निर्भया के आरोपियों को लेकर दबी आवाज में दोषियों की सजा को मांफ करने की मांग भी उठ रही है। ऐसे में जानी मानी वरिष्ठ वकील इंदिरा जयसिंह ने निर्भया की मां आशा देवी से अपील की, कि वह निर्भया के दोषियों को मांफ कर दें। 

इसे भी पढ़ें: 22 जनवरी को नहीं होगी निर्भया के दोषियों को फांसी, कोर्ट ने जारी की नई तारीख

वरिष्ठ वकील इंदिरा जयसिंह के इस बयान पर निर्भया की मां आशा देवी ने आपत्ति जताते हुए कहा कि इंदिरा जयसिंह हैं कौन जो मुझे दोषियों को मांफ कर देना चाहिए ये सुझाव दे रही हैं। पूरा देश चाहता हैं कि निर्भया के आरोपियों को फांसी पर जल्द से जल्द लटकाया जाए। इंदिरा जयसिंह जैसे लोगों के कारण ही बलात्कार पीड़ितों का न्याय नहीं मिल पाता।

आपको बता दें कि 1991 में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की बम ब्लास्ट में हत्या कर दी गयी थी। इस मामले में नलिनी को बतौर आरोपी गिरफ्तार किया गया था। उसे राजीव गांधी की हत्या का दोषी माना गया था। 

डेथ वारंट जारी होने के बाद निर्भया के पक्षकार वकील से प्रभासाक्षी की खास बातचीत

प्रमुख खबरें

INDIA Bloc नेताओं का संसद से मार्च, राष्ट्रपति मुर्मू से मिलकर उठाएंगे वोट चोरी का मुद्दा

पिल्ले अमेरिका से बेझिझक नफ़रत करती हैं, नोबेल शांति पुरस्कार विजेता को लेकर ट्रंप ने सोशल मीडिया पर क्या लिखा

Sensex में 879 अंकों का उछाल, IT कंपनियों के शेयरों में लिवाली से चमका शेयर बाजार

तनाव नहीं, संवाद चुनो: दिल्ली शिक्षक विश्वविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष संगोष्ठी