इस भारतवंशी अमेरिकी सांसद ने चीन को लगाई फटकार, कहै- रत की सीमाओं का सम्मान करने की जरूरत है

By अभिनय आकाश | Aug 14, 2023

भारतीय-अमेरिकी कांग्रेसी रो खन्ना ने कहा है कि चीन को भारत की सीमाओं का सम्मान करने की जरूरत है और वह इज़राइल, जापान और दक्षिण कोरिया सहित कुछ अन्य प्रमुख सहयोगियों की तरह नई दिल्ली को महत्वपूर्ण अमेरिकी प्रौद्योगिकियां प्राप्त करने की दिशा में काम करेंगे। कांग्रेसनल इंडिया कॉकस के सह-अध्यक्ष रो खन्ना, जो यहां द्विदलीय कांग्रेसी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि भारत रूस और यूक्रेन के बीच शांति स्थापित करने में भूमिका निभा सकता है।

इसे भी पढ़ें: नरेंद्र मोदी बनाम राहुल गांधी की लड़ाई से क्यों बचना चाहते हैं कांग्रेस और उसके सहयोगी ?

खन्ना ने कहा कि मेरा मानना ​​है कि अमेरिका और भारत दोनों ही महत्वपूर्ण लोकतंत्र हैं, उन्हें और भी बेहतर लोकतंत्र बनने की दिशा में आगे बढ़ना होगा। और इसका मतलब है बहुलवाद को पहचानना, अल्पसंख्यक अधिकारों को मान्यता देना, यह सुनिश्चित करना कि हर व्यक्ति के साथ समानता का व्यवहार किया जाए।

प्रमुख खबरें

Canada Deportation Record: सिर्फ 6 महीने में कनाडा से 3 हजार से ज्यादा भारतीय डिपोर्ट, क्या है वजह?

आज भारत में डिग्री का कोई मतलब नहीं है: Chhatron ki Goonj कार्यक्रम में राहुल का दर्द, Data और दौलत पर फोकस

UAE की Iran को कड़ी चेतावनी, ADNOC टैंकर पर Missile Attack को बताया UN Resolution का उल्लंघन

हिंदुओं को धोखा देने वाले इस देश को ले डूबे मुस्लिम, हिल गया यूरोप !