बदलते विश्व में हिंद-प्रशांत नयी अवधारणाओं में से एक है: एस जयशंकर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 28, 2019

मॉस्को। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने मंगलवार को यहां कहा कि बदलती दुनिया से नई अवधारणा और दृष्टिकोण सामने आये हैं और हिंद-प्रशांत उनमें से एक है। जयशंकर रूस की दो दिवसीय यात्रा पर मंगलवार को यहां पहुंचे। इस दौरे के दौरान वह अपने रूसी समकक्ष सर्गेई लावरोव के साथ वार्ता करेंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आगामी रूस यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप देंगे। 

इसे भी पढ़ें: अगले साल जी-7 में निश्चित तौर पर पुतिन को करूंगा आमंत्रित: ट्रम्प

मॉस्को के थिंकटैंक और 2004 में स्थापित विचार मंच ‘वाल्डाई डिस्कशन क्लब’ में ‘हिंद-प्रशांत पर भारत का परिप्रेक्ष्य’ विषय पर जयशंकर अपनी बात रख रहे थे। जयशंकर ने ट्वीट किया, मैं 40 साल पहले मास्को आया था। दुनिया बदल गई है लेकिन भारत-रूस संबंध आज भी पहले जितने ही मजबूत हैं। विदेश मंत्री ने रूस में भारत के दूतावास में महात्मा गांधी की एक प्रतिमा का अनावरण भी किया।

प्रमुख खबरें

China Panda Diplomacy: अमेरिका को 2 पांडा गिफ्ट करेंगे जिनपिंग, दोनों बनेंगे दोस्ती के दूत, प्यारा सा दिखने वाला जानवर पिघलाएगा रिश्तों में जमी बर्फ

ट्रंप ने दिखा दी बाइडेन की ऐसी कौन सी तस्वीर, ठहाके लगाने लगे जिनपिंग, देखें Video

Prabhasakshi NewsRoom: Suvendu Adhikari सरकार को लगा बड़ा झटका, राष्ट्रपति ने Anti-Goonda Bill को नहीं दी मंजूरी

लोगों को क्या तकलीफ है? Komal Rani के साथ मंदिर जाने पर हुए विवाद पर बोले Govinda