भारत-पाक क्रिकेट मैच किसी जंग से कम नहीं होती: सहवाग

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 13, 2019

पणजी। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेन्द्र सहवाग ने शुक्रवार को यहां कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच किसी जंग से कम नहीं होता है। यहां गोवा फेस्ट कार्यक्रम में पहुंचे सहवाग ने राजनीति से जुड़ने के सवालों को खारिज करते हुए किसी का नाम लिये बिना इस बात पर जोर दिया लोगों को ऐसे नेता का चयन करना चाहिए जो फैसले लेने में देरी न करे। 

विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ भारत के खेलने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा की इस मामले में दो बातों पर चर्चा हो रही है, क्या पाकिस्तान के खिलाफ जंग होना चाहिए या नहीं (और क्या हमें पाकिस्तान के खिलाफ खेलना चाहिए)। उन्होंने कहा, की हमें वहीं करना चाहिए जो देश के हित में हो। जब भारत पाकिस्तान के खिलाफ खेलता है तो वह किसी जंग से कम नहीं होती। हमें जंग जीतनी चाहिए, हारनी नहीं चाहिए।

प्रमुख खबरें

Jannat हिट हुई, फिर भी काम के लिए तरसीं, आखिर कहां चूक गई थीं Sonal Chauhan?

Saraswati Mantra: Maa Saraswati के इन चमत्कारी Mantras के जाप से मिलेगी बुद्धि और ज्ञान में अपार सफलता

मेरा घर टूट रहा है... गोविंदा-कोमल रानी की चर्चा के बीच Sunita का छलका दर्द

UP वालों को कट्टे, गैंगवार और परिवारवाद वाले राज की याद दिलाकर सबसे बड़ा चुनावी मुद्दा तय कर गये Amit Shah