बाइडेन की जीत के बाद उद्योग जगत को भारत-अमेरिका संबंध और मजबूत होने की उम्मीद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 08, 2020

नयी दिल्ली। भारतीय उद्योग जगत ने अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में जो बाइडेन की जीत का स्वागत करते हुए कहा कि ‘एक लोकतांत्रिक प्रक्रिया ने बदलाव के लिए वोट किया’ है। इसके साथ ही उद्योग जगत ने उम्मीद जताई कि बाइडेन के नेतृत्व में भारत-अमेरिका के बीच संबंध और सहयोग और मजबूत हो सकेगा। भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के महानिदेशक चंद्रजीत बनर्जी ने निर्वाचित राष्ट्रपति बाइडेन और निर्वाचित उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को बधाई देते हुए कहा, ‘‘हम राष्ट्रपति बाइडेन और उनके प्रशासन के साथ एक बार फिर सहयोग की उम्मीद कर रहे हैं।’’ 

परिषद ने कहा कि हम बाइडेन-कमला हैरिस प्रशासन के साथ काम करने को लेकर उत्साहित हैं। हमें उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में अमेरिका-भारत आर्थिक भागीदारी अपनी पूरी क्षमता हासिल कर पाएगी और इससे दोनों देशों के नागरिकों के लिए अवसर पैदा होंगे। 

इसे भी पढ़ें: एच-1बी वीजा की सीमा बढ़ा सकते हैं बाइडेन, भारतीय पेशेवरों को होगा फायदा 

जेएसडब्ल्यू ग्रुप के चेयरमैन सज्जन जिंदल ने ट्वीट किया कि एक लोकतांत्रिक प्रक्रिया ने बदलाव के लिए वोट किया है। अमेरिकी समुदाय को इसके लिए बधाई जिसने एक कठिन बाहरी वातावरण में सुनिश्चित किया कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया से किसी तरह का समझौता नहीं किया जा सके। इसी तरह जेएसपीएल के चेयरमैन नवीन जिंदल ने भी ट्वीट कर बाइडेन और हैरिस को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि इससे भारत और अमेरिका के बीच सहयोग और संबंध और मजबूत हो सकेगा।

प्रमुख खबरें

Noida International Airport का नाम Narendra Modi के नाम पर रखने को UP Cabinet की मंजूरी

IAF प्रमुख AP Singh बोले, युद्ध के बदलते तौर-तरीकों को भांपने वाले ही हासिल करते हैं जीत

BJP सिर्फ़ आर्थिक आतंकवाद फैलाती है, Congress अध्यक्ष Mallikarjun Kharge का वार

World Mental Health Day पर Screen Time घटाएं, दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये आदतें