इंडोनेशिया में भूकंप: 11 लोगों की मौत 400 घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 28, 2022

जकार्ता| इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप पर आये भूकंप के बाद तलाश अभियान रविवार को भी जारी रहा। इस भूकंप के कारण 11 लोगों की मौत हो गयी है जबकि 400 अन्य घायल हुये हैं और हजारों लोग विस्थापित और बेघर हो गये हैं। आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी।

‘नेशनल डिजास्टर मिटिगेशन एजेंसी’ के प्रवक्ता अब्दुल मुहारी ने बताया कि शुक्रवार की सुबह पश्चिम सुमात्रा प्रांत में आए 6.2 तीव्रता के भूकंप से ढहे मकानों के मलबे से बचावकर्मियों ने शनिवार देर रात दो और शव निकाले। उन्होंने कहा कि पासमान जिले में छह और पड़ोसी पश्चिमी पासमान जिले में पांच लोगों की मौत हुई है।

बचावकर्मी अब भी चार ग्रामीणों की तलाश कर रहे हैं। माना जा रहा है कि वे आसपास की पहाड़ियों से गिरी मिट्टी के नीचे दबे हो सकते हैं। मुहरी ने कहा कि भूकंप से लगभग 400 लोग घायल हुये हैं जिनमें से 42 लोगों की हालत नाजुक है।

इंडोनेशिया में आये इस भूकंप का झटका मलेशिया और सिंगापुर तक महसूस किए गए। अधिकारी ने बताया कि कहा कि 13,000 से अधिक लोग अपने घरों को छोड़कर अस्थायी आश्रय स्थलों में चले गए।

उन्होंने बयान जारी कर बताया कि भूकंप के कारण 1,400 से अधिक इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं।

प्रमुख खबरें

दो साल में आवास ऋण बकाया 10 लाख करोड़ रुपये बढ़ा : RBI आंकड़े

Modi के 400 पार के नारे के साथ दिखी Mumbai की जनता, जताया जीत का विश्वास

अंगदान दर में सुधार के लिए ICU में मस्तिष्क मृत्यु के मामलों की निगरानी करें : केंद्र

BJP ने पैसे के बल पर संदेशखालि का ‘झूठ’ फैलाया, Mamata Banerjee ने कहा- घड़ियाली आंसू बहाना बंद करें Modi