चुनाव संबंधी दंगों से इंडोनेशिया सरकार ने सोशल मीडिया पर लगाया प्रतिबंध

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 22, 2019

जकार्ता। इंडोनेशिया की राजधानी में चुनाव संबंधी दंगों में छह लोगों की मौत हो गई जहां राष्ट्रपति पद के पराजित उम्मीदवार के समर्थकों ने वाहनों में आग लगा दी और पुलिस के साथ उनकी झड़प हुई। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। सरकार ने दंगों के मद्देनजर सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगा दिया है। राष्ट्रपति पद के पराजित उम्मीदवार पूर्व जनरल पराबोवो सुबियांतो के समर्थकों के चुनाव पर्यवेक्षी एजेंसी के शहर के कार्यालय में घुसने की कोशिश करने पर मंगलवार की रात झड़प शुरू हो गई और तब से ही दंगे जारी हैं।

इसे भी पढ़ें: इंडोनेशिया में बाढ़ से 29 लोगों की मौत, दर्जनों लापता

जकार्ता में कम से कम दो दर्जन से अधिक वाहनों को आग लगा दी गई। पुलिस पर पथराव भी किया गया। पुलिस ने आंसू गैस के गोले और रबर की गोलियां दागीं तथा पानी की धारा छोड़ी। राष्ट्रीय पुलिस प्रमुख टीटो कर्नावियन ने बताया कि लोगों की मौत गोली लगने या आग में झुलसने से हुई। वहीं अधिकारी अब भी मौत के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं और किसी तीसरे पक्ष के इसमें शामिल होने की आशंका को भी नाकार नहीं रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: इंडोनेशिया में बाढ़ से 17 लोगों की मौत, हजारों विस्थापित

राष्ट्रपति पद के पराजित उम्मीदवार और पूर्व जनरल सुबियांतो ने 17 मार्च को आए चुनाव परिणाम स्वीकार करने से मना कर दिया और खुद को विजेता घोषित कर दिया। चुनाव आयोग ने मंगलवार को कहा कि राष्ट्रपति जोको विदोदो 55.5 फीसदी मत हासिल कर विजयी हुए हैं। यह जोको विदोदो का दूसरा कार्यकाल है।

प्रमुख खबरें

Israel Hamas War Update: 10 लाख लोगों को मारेगा इजरायल? बाइडेन ने नेतन्याहू को लगाया फोन, राफा ऑपरेशन को लेकर जानें क्या कहा

Andhra Pradesh विधानसभा चुनाव में नदी किनारे स्थित श्रीशैलम में जल संकट बना अहम मुद्दा

जैसे डायनासोर धरती से गायब हो गए, वैसे ही कांग्रेस भी गायब हो जाएगी, राजनाथ सिंह का तंज

UP: बलिया में घर में घुसकर युवती के साथ दुष्कर्म, आरोपी हुआ गिरफ्तार