ऑल इंग्लैंड चैम्पियनशिप से हटी इंडोनेशियाई और तुर्की टीम, BWF ने दी जानकारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 18, 2021

बर्मिंघम। इंडोनेशियाई बैडमिंटन टीम ने लंदन की उड़ान के दौरान एक यात्री के कोविड-19 पॉजिटिव आने के बाद यहां चल रही ऑल इंग्लैंड चैम्पियनशिप से हटने का फैसला किया क्योंकि इसके बाद उसके सभी खिलाड़ियों और अधिकारियों को 10 दिन के लिये पृथकवास में रहने को बाध्य होना पड़ा। यह जानकारी विश्व बैडमिंटन महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) ने गुरूवार को दी। बीडब्ल्यूएफ ने एक बयान में कहा, ‘‘ब्रिटेन सरकार की राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस) की ‘टेस्ट एवं ट्रेस सर्विस’ द्वारा इंडोनिशियाई टीम के कई खिलाड़ियों और टीम सदस्यों से संपर्क किया गया जिससे अब उन्हें तुरंत प्रभाव से पृथकवास में रहना जरूरी होगा। ’’ इसके अनुसार, ‘‘ब्रिटेन सरकार के दिशानिर्देशों के अनुसार पूरी टीम को उड़ान पकड़ने के दिन से 10 दिन तक पृथकवास में रहना होगा क्योंकि उसी उड़ान में एक व्यक्ति कोविड-19 पॉजिटिव मिला है। ’’

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर