इंदौर में साढ़े छह महीने बाद 50 फीसदी दर्शक क्षमता के साथ खुलेंगे सिनेमाघर, जानिए क्या कुछ बदला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 14, 2020

इंदौर। कोविड-19 के प्रकोप के चलते यहां पिछले साढ़े छह महीने से बंद सिनेमाघरों में बृहस्पतिवार से रौनक लौटने जा रही है। हालांकि, फिलहाल शहर के गिने-चुने सिनेमाघरों में फिल्मों का प्रदर्शन बहाल होगा और मनोरंजन उद्योग से जुड़े लोगों में इस बात को लेकर अनिश्चितता है कि महामारी की मार के चलते दर्शकों का रुझान कैसा रहेगा? फिल्म वितरकों के संगठन सेंट्रल सर्किट सिने एसोसिएशन के निदेशक ओपी गोयल ने बुधवार को बताया कि शहर में बृहस्पतिवार से दो मल्टीप्लेक्स और एकल परदे वाले दो सिनेमाघर 50 प्रतिशत दर्शक क्षमता के साथ खुलेंगे। 

इसे भी पढ़ें: दिल्ली में एक बार फिर बढ़ी कोरोना की रफ्तार, 24 घंटे में 45 मरीजों की मौत 

कारोबारी सूत्रों के मुताबिक शहर में एकल परदे वाले छह सिनेमाघर हैं, जबकि अलग-अलग मल्टीप्लेक्स में 40 से ज्यादा परदे हैं। इंदौर, राज्य में कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित जिला है। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक जिले में 24 मार्च से लेकर अब तक महामारी के कुल 30,382 मरीज मिले हैं। इनमें से 646 मरीजों की मौत हो चुकी है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर