By रेनू तिवारी | Sep 15, 2026
मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से गणेशोत्सव के पर्व के बीच एक बेहद दर्दनाक और रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। शहर के आजाद नगर थाना क्षेत्र में भगवान गणेश की मूर्ति स्थापना के लिए निकाले जा रहे जुलूस के दौरान गानों पर नाचने को लेकर हुए मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। धक्का-मुक्की से शुरू हुई बहस में एक सिरफिरे ने दो नाबालिग दोस्तों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले में 16 वर्षीय किशोर की सीने में चाकू लगने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।
उन्होंने बताया कि घायल लड़के को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां इलाज के बाद उसकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर है। दंडोतिया ने बताया कि दोनों लड़कों पर चाकू से हमला करने वाले व्यक्ति की पहचान कर ली गई है और वह भी संभवत: नाबालिग है। उन्होंने बताया कि हत्या का मामला दर्ज करके इस व्यक्ति की तलाश की जा रही है।
त्योहार की खुशियां मातम में तब्दील
भगवान गणेश के आगमन की जिन खुशियों के साथ पूरा इलाका झूम रहा था, वह इस अचानक हुई वारदात के बाद गहरे मातम और सन्नाटे में बदल गया है। मृतक कृष्णा के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय निवासियों ने पुलिस प्रशासन से त्यौहारों के दौरान निकलने वाले जुलूसों में सुरक्षा बढ़ाने और हथियारों के साथ घूमने वाले असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।