स्वच्छता में इंदौर रहेगा नंबर वन... 7500 सफाईकर्मी गए छुट्टी पर तो शहरवासियों ने उठा ली झाडू

By निधि अविनाश | Aug 22, 2022

देश में अगर कोई एक ऐसा शहर है जो स्वच्छता के मामले में नबंर वन है तो वह है इंदौर शहर। जितना ये शहर सुंदर और स्वच्छ है वहीं यहां के लोग भी कुछ ऐसे ही सोच के है। जी हां, इस शहर का हर एक नागरिक स्वच्छता में एकजुटता से काम करता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वाल्मीकि समाज के आराध्य गोगा देव के प्रकट उत्सव गोगा नवमी पर इंदौर नगर निगम के साढे सात हजार सफाईकर्मी छुट्टी पर चले गए जिसके कारण इंदौर की सफाई रुक गई लेकिन शहर स्वच्छता के रैंक पर नबंर वन पर बना रहे इसके लिए शहर के आम नागरिकों से लेकर जनप्रतिनिधियों ने अपने हाथों में झाड़ू उठाई और सड़क की सफाई करने सड़क पर उतर गए।

प्रमुख खबरें

पूर्व DGP R Sreelekha ने बताई पार्षद पद छोड़ने के विचार की वजह, काम में देरी से थीं निराश

Navratri Diet: 9 दिन के व्रत में कमजोरी दूर करेगी ये खास पौष्टिक फलाहारी थाली

Suzlon लगाएगी 550 करोड़ रुपये में तीन AI आधारित विंड ब्लेड संयंत्र

Delhi Court से CJP Leaders को मिली रिहाई, 1 साल शांति बनाए रखने की रखी शर्त