Delhi में Industrial Investment को मिलेगा बूस्ट, CM रेखा गुप्ता बोलीं- जल्द लाएंगे City Logistics Plan

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 16, 2026

दिल्ली सरकार ने औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए एक शहर स्तरीय लॉजिस्टिक योजना तैयार की है। इसे जल्द ही अधिसूचित किया जाएगा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को बताया कि विभिन्न राज्यों में लॉजिस्टिक सुगमता (लीड्स) 2025 सूचकांक में दिल्ली को ‘सर्वोत्तम’ यानी सर्वोच्च श्रेणी में स्थान मिला है। इस सूचकांक में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को चार श्रेणियों सर्वोत्तम, उच्च प्रदर्शनकर्ता, सुधारकर्ता और विकासशील राज्य में वर्गीकृत किया जाता है, जिसमें ‘सर्वोत्तम’ सर्वोच्च श्रेणी है।

मुख्यमंत्री के हवाले से एक आधिकारिक बयान के कहा गया है, ‘‘लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) द्वारा चलाए गए गड्ढा मुक्त सड़क अभियान के तहत दिल्ली की मुख्य और आंतरिक सड़कों में बड़े पैमाने पर सुधार किया गया है।

प्रमुख खबरें

UP में Rajya Sabha की 10 सीटों पर नामांकन शुरू, पहले दिन नहीं भरा गया कोई पर्चा

वैश्विक संघर्षों से खाद्य और उर्वरक संकट की आशंका, EAM S Jaishankar ने चेताया

Palghar Court ने अस्पताल तोड़फोड़ मामले में Shiv Sena MLA के बेटे समेत छह की जमानत खारिज की

Begusarai में जीविका कार्यकर्ता से दुष्कर्म, SIT गठित कर पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा