टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की सड़क हादसे में मौत, मुंबई के पालघर में डिवाइडर से जा टकराई कार

By अभिनय आकाश | Sep 04, 2022

सड़क दुर्घटना में बिजनेस टाइकून साइरस मिस्त्री की मौत हो गई। पालघर एसपी ने इस बात की पुष्टि की है। मुबंई के पालघर के पास ये हादसा हुआ है। दुर्घटना कथित तौर पर मुंबई अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर सूर्य नदी चरोटी पुल पर हुई। मिस्त्री अपनी मर्सिडीज कार से गुजरात से मुंबई लौट रहे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक कार के डिवाइडर से टकराने के बाद हुआ यह घातक हादसा हुआ। पालघर पुलिस अधिकारी के अनुसार कार में 4 लोग मौजूद थे; 2 की मौके पर ही मौत हो गई और 2 को अस्पताल ले जाया गया है। 

इसे भी पढ़ें: पहले राहुल फिर शरद पवार, नीतीश के मिशन दिल्ली का पूरा रोडमैप तैयार, राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बना ये नेशनल प्लान

कौन थे साइरस मिस्त्री?

मिस्त्री टाटा संस के छठे अध्यक्ष थे। जिन्हें अक्टूबर 2016 में पद से हटा दिया गया था। रतन टाटा द्वारा सेवानिवृत्ति की घोषणा के बाद उन्होंने दिसंबर 2012 में अध्यक्ष के रूप में पदभार संभाला था। जिसके बाद एन चंद्रशेखरन ने बाद में टाटा संस के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में पदभार संभाला। सुप्रीम कोर्ट ने मई में सपूरजी पल्लोनजी (एसपी) समूह की उस याचिका को खारिज कर दिया था, जिसमें 2021 के फैसले की समीक्षा की मांग की गई थी। इस याचिका में टाटा संस के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में साइरस मिस्त्री को हटाने के टाटा समूह के फैसले को बरकरार रखा गया था।

प्रमुख खबरें

Pope Francis Diary: शैतान के हमले और नरक के दृश्य, निजी डायरी में दर्ज हुए अनसुने राज

Meerut Police ने सैन्य शिविर पर आत्मघाती हमले की साजिश रचने वाले उजैद को किया गिरफ्तार

कार्तिगई दीपम तो जला लेकिन वहां नहीं, जहां सुप्रीम कोर्ट ने दिया था आदेश

Delhi Air Quality: मंगलवार को 227 रहा AQI, छावनी क्षेत्र में हवा सबसे ज्यादा प्रदूषित