भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान की इस पारी के कायल हो गए थे राहुल द्रविड़

By अनुराग गुप्ता | Aug 03, 2021

नयी दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उनकी कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम ने न सिर्फ आईसीसी ट्रॉफियों पर कब्जा किया बल्कि विदेशी सरजमीं पर भी फतह हासिल की। 2007 का टी-20 वर्ल्ड कप हो या फिर 2011 वर्ल्ड कप उनकी कप्तानी के सामने अच्छे-अच्छे दिग्गज नहीं टिक पाए और तो और भारतीय क्रिकेट टीम के 'द वॉल' कहे जाने वाले पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ ने उनकी जमकर प्रशंसा की थी। 

इसे भी पढ़ें: भारत के खिलाफ दूसरे वनडे में धीमी ओवरगति के लिये श्रीलंका पर लगा इतना जुर्माना 

2011 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में महेंद्र सिंह धोनी के अलावा गौतम गंभीर ने ताबड़तोड़ पारी खेली थी। उन्होंने 9 चौकों की मदद से 97 रन बनाए थे। हालांकि जीत के लिए जहीर खान और युवराज सिंह का योगदान भूला नहीं जा सकता है। खून की उल्टियां करते हुए युवराज सिंह ने न सिर्फ बल्ले से बल्कि अपनी गेंद की धार से विरोधियों से विकेट चटकाए थे।

प्रमुख खबरें

R K Narayan Birth Anniversary: अंग्रेजी के प्रसिद्ध साहित्यकार थे R K Narayan, अंग्रेजी में हो गए थे फेल

चेन्नई में Rahul Gandhi के दौरे को लेकर पांच स्तरीय सुरक्षा, 15 हजार पुलिसकर्मी तैनात

अब अजिंक्य शिंदे लीड करेगा...अभिजीत दीपके ने पहले से ही तैयार कर रखा था बैकअप प्लान, हिरासत के बाद सामने आया प्री-रिकॉर्डेड Video

Jagjit Singh Death Anniversary: बेटे की मौत से टूट गए थे गजल सम्राट जगजीत सिंह, संगीत को मिली नई पहचान