'धोखा गलती से भी हो सकता है', Lock Upp में Ram Kapoor ने किया बेवफाई का बचाव, आकांक्षा चमोला ने दिया करारा जवाब

By रेनू तिवारी | Jun 30, 2026

ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रहे रियलिटी शो 'लॉक अप: सच या सज़ा' में इन दिनों हाई-वोल्टेज ड्रामा और तीखी बहस देखने को मिल रही है। रितेश देशमुख और फराह खान द्वारा होस्ट किए जा रहे इस शो के हालिया एपिसोड में शादी, भरोसे और बेवफाई (Cheating) जैसे गंभीर विषय पर एक ऐसी बहस छिड़ गई, जिसने अब सोशल मीडिया पर भी तूफान ला दिया है। टीवी और बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता राम कपूर ने शो में बेवफाई का यह कहकर बचाव किया कि 'धोखा गलती से भी हो सकता है'। उनके इस बयान पर साथी कंटेस्टेंट आकांक्षा चमोला ने उन्हें सीधे चुनौती दी और उनका कड़ा विरोध किया।

रिश्तों पर हो रही बातचीत के दौरान 'बड़े अच्छे लगते हैं' फेम अभिनेता राम कपूर ने तर्क दिया कि लंबी शादियों में मुश्किल दौर आते हैं और कपल्स को सिर्फ़ एक गलती की वजह से रिश्ता खत्म करने में जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें: Chauhan Movie Controversy | अजय देवगन की फिल्म ‘चौहान’ के टीज़र पर बढ़ा विवाद, राजपूत संगठन क्षत्रिय परिषद और स्वरा भास्कर ने उठाए कड़े सवाल

राम कपूर ने कहा "अगर आप सच में अपने पार्टनर से प्यार करते हैं, तो कोई भी चीज़ रिश्ता खत्म करने की वजह नहीं बनती। शादी मुश्किल होती है और यह एक सफ़र है। आपको इसे बनाए रखने के लिए हर दिन मेहनत करनी पड़ती है। इसमें उतार-चढ़ाव आते हैं। बुरे दौर में, अगर गलती से कुछ हो जाता है, और आप अपने पार्टनर या बच्चों के बिना नहीं रह सकते, तो समय के साथ सब ठीक हो जाता है।"

जब आकांक्षा चमोला ने कहा कि बेवफाई को गलती नहीं कहा जा सकता, तो राम कपूर अपनी बात पर अड़े रहे और बोले, "कभी-कभी यह गलती से हो जाता है।"

आकांक्षा चमोला का करारा जवाब: "यह कोई चाकू मारना नहीं है"

आकांक्षा चमोला ने राम कपूर के इस नजरिए को पूरी तरह खारिज कर दिया। उन्होंने बेहद आक्रामक ढंग से अपनी बात रखते हुए कहा कि धोखा देना कोई अनजानी भूल नहीं है।

आकांक्षा चमोला ने कहा "सर, यह गलती से नहीं होता। यह कोई गलती नहीं है। आप किसी के साथ शारीरिक रूप से नज़दीक होते हैं, यह एक पूरी प्रक्रिया (Process) है। आपको किसी के कपड़े उतारने होते हैं, अपने कपड़े उतारने होते हैं, और फिर ऐसा करना होता है। आप यह नहीं कह सकते कि यह गलती है। यह ऐसा नहीं है कि मैंने गलती से आपको चाकू मार दिया।"

इसे भी पढ़ें: Awarapan 2 Teaser Out | Emraan Hashmi की 'आवारापन 2' का रोंगटे खड़े कर देने वाला टीज़र रिलीज़, 19 साल बाद लौटा 'शिवम'

जिस वक्त इन दोनों के बीच यह तीखी बहस चल रही थी, शो की एक अन्य कंटेस्टेंट और अभिनेता गोविंदा की पत्नी, सुनीता आहूजा वहाँ चुपचाप बैठी सब सुनती रहीं। इससे पहले कि बहस और बड़ी होती, एपिसोड समाप्त हो गया।

सोशल मीडिया पर फूटा गुस्सा: राम कपूर हुए ट्रोल, आकांक्षा को मिला समर्थन

इस एपिसोड के ऑन-एयर होते ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर राम कपूर के खिलाफ यूजर्स का गुस्सा फूट पड़ा, जबकि आकांक्षा चमोला के स्टैंड की जमकर तारीफ हो रही है।

एक यूजर ने लिखा: "राम कपूर यहाँ धोखा देने को सही ठहरा रहे हैं और कह रहे हैं 'गलती से हो जाता है'। मैं इस आदमी को बर्दाश्त नहीं कर सकता, अच्छा लगा कि आकांक्षा ने स्टैंड लिया।"

दूसरे यूजर का कमेंट था: "#RamKapoor ने अपनी पत्नी को कितनी बार धोखा दिया है? वह बेवफाई को नॉर्मल बता रहे हैं।"

एक अन्य पोस्ट में लिखा गया: "धोखा देना कोई गलती नहीं है, यह एक चॉइस (विकल्प) है। आकांक्षा आप 100% सही हैं। राम कपूर एक टिपिकल टॉक्सिक आदमी हैं।"

सुर्खियों में हैं दोनों कंटेस्टेंट्स

राम कपूर जहाँ 'कसम से' और 'बड़े अच्छे लगते हैं' जैसे टीवी शोज के अलावा 'स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर' और 'हमशकल्स' जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। वहीं, टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला भी इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने हाल ही में खुलासा किया था कि वे और उनके पति (अभिनेता गौरव खन्ना) एक साल से अलग रह रहे थे और उन्होंने अलग होने के बारे में भी सोचा था।

बता दें कि 'लॉक अप' के नए एपिसोड हर शनिवार से बुधवार तक नेटफ्लिक्स पर प्रसारित किए जाते हैं।

Entertainment News Hindi Today only at Prabhasakshi  

View this post on Instagram

A post shared by 💗 (@taleoflovee)

प्रमुख खबरें

Wrestlers Case: बृजभूषण शरण सिंह की अंतिम दलीलें पूरी, Court में बोले- मैं निर्दोष हूं

Rajnath Singh का बड़ा बयान: मजबूत Economy, Tech और Security से बनेगा विकसित भारत

आपकी गाड़ी में E20 पेट्रोल सही? Supreme Court में सरकार ने दूर की चिंता, बताया फ्यूचर प्लान

July में Monsoon Trip का प्लान? IRCTC लाया 10 हजार से भी सस्ते Tour Package, देखें पूरी लिस्ट