असम में फर्जी दस्तावेजों के साथ म्यांमा के 26 नागरिक पकड़े गए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 13, 2021

असम पुलिस ने रविवार को कहा कि उसने म्यांमा के 26 संदिग्ध नागरिकों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास यहां एक लॉज से फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद हुए। उन्होंने कहा कि उनके सामान से आधार और मतदाता पहचान पत्र जैसे मिजोरम में बने जाली दस्तावेज बरामद किए गए।

अधिकारी ने कहा, पूछताछ के दौरान उन्होंने खुलासा किया कि वे सभी म्यांमार के चिन राज्य के निवासी हैं और धर्मशास्त्र का अध्ययन करने के लिए दिल्ली जा रहे थे। अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।

प्रमुख खबरें

2019 में Sonam Mhaskar ने शुरू किया था शूटिंग का सफर, अब Asian Games 2026 में भारत के लिए जीता सिल्वर

पत्रकार Ravi Nair की गिरफ्तारी पर Gujarat High Court ने सरकार और Adani Enterprises को भेजा नोटिस

8 साल, कई हार, लेकिन फिर भी नहीं मानी हार... Asian Games 2026 में Vidarsa ने भारत के लिए जीता सिल्वर

Congress का Election Commission पर हमला, SIR प्रक्रिया को बताया मतदाताओं के नाम हटाने की साजिश