महंगाई बढ़ रही है पर गन्ने के दाम स्थिर, UP पर 12,000 करोड़ रूपए बकाया: राकेश टिकैत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 16, 2021

गाजियाबाद। भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के नेता राकेश टिकैत ने सोमवार को कहा कि ईंधन और उर्वरकों के दाम बढ़ गये हैं लेकिन उत्तर प्रदेश में गन्ना खरीद की दर पिछले चार सालों से स्थिर बनी हुई है। उन्होंने दावा किया कि किसानों के गन्ने का 12000 करोड़ रुपये राज्य के पास बकाया है। बीकेयू प्रवक्ता ने कहा कि वर्तमान आंदोलन पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसानों के समर्थन में भी है जिन्हें गन्ना उपज की उचित दर नहीं मिल रही है। वह केंद्र के तीन नये कृषि कानूनों के खिलाफ नवंबर से दिल्ली-उत्तरप्रदेश बार्डर पर किसानों के प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे हैं। पंजाब , हरियाणा, उत्तर प्रदेश,राजस्थान और अन्य स्थानों के हजारों किसान नये कृषि कानूनों को निरस्त करने की मांग करते हुए दो महीने से अधिक समय से दिल्ली की सीमाओं - गाजीपुर बार्डर, सिंघूबार्डर और टिकरी बार्डर पर डेरा डाले हुए हैं। उनकी मांग है कि सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी देते हुए नया कानून बनाये। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर