राष्ट्रहित के लिए नहीं की जा सकती राफेल डील की जानकारी सार्वजनिक: भामरे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 05, 2018

पुणे। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री सुभाष भामरे ने वृहस्पतिवार को यहां कहा कि राष्ट्रीय हित में राफेल सौदे के संबंध में जानकारी सार्वजनिक नहीं की जा सकती है। कांग्रेस ने गुरूवार को कैग से आग्रह किया कि वह 60,150 करोड़ रूपये के राफेल लड़ाकू विमान सौदे का फोरेंसिक लेखा परीक्षा करे और सभी ‘तथ्यों’ को सार्वजनिक करे ताकि संसद इस कथित घोटाले में जिम्मेदारी तय कर सके।

मंत्री ने कहा, ‘संप्रग सरकार के दौरान राफेल सौदे में विमान की जो कीमत देने का निर्णय किया गया था, हमारी कीमत उससे नौ फीसदी कम है। जब हम अद्धनिर्मित विमान की खरीदारी करते हैं तो यह केवल परिवहन के लिए होता है लेकिन इसे एक शक्तिशाली वायु रक्षा विमान में बदलने के लिए इसमें कई चीजें जोड़ने की जरूरत होती हैं।’

भामरे ने संवाददाताओं को बताया, ‘इसलिए अगर हम इन अतिरिक्त चीजों के बारे में मीडिया को खुलासा करते हैं तो सीमा पार हमारे दुश्मनों को इसकी जानकारी के लिए अपने जासूस तैनात करने की जरूरत नहीं होगी और यही कारण है कि राष्ट्रीय हित में इससे जुड़ी जानकारी सार्वजनिक नहीं की जा रही है।’

प्रमुख खबरें

Porn Star से जुड़े मामले में Trump की पूर्व करीबी सलाहकार होप हिक्स बनीं गवाह

कनाडाई पुलिस ने Nijjar की हत्या के तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया: मीडिया की खबर

लगातार कम स्कोर वाली पारियों के दौरान सही लोगों के बीच में रहने की कोशिश कर रहा था: Jaiswal

Dhoni मेरे क्रिकेट करियर में पिता जैसी भूमिका निभा रहे हैं, उनकी सलाह से लाभ मिलता है: Pathirana