सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग की तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला सम्पन्न

By विजयेन्दर शर्मा | Oct 29, 2021

शिमला। सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा विभाग के अधिकारियों के लिए आयोजित तीन दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न हो गई। कार्यशाला का समापन विभाग के निदेशक हरबंस सिंह ब्रसकोन ने किया। इस अवसर पर उन्होंने अधिकारियों को सरकार की विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों को संचार के विभिन्न माध्यमों का प्रयोग करते हुए अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया।

इसे भी पढ़ें: फतेहपुर उप-चुनाव में 85686 सामान्य मतदाताओं के अतिरिक्त 1536 सर्विस वोटर करेंगे अपने मताधिकार का प्रयोग

इस अवसर पर रविन्द्र मखैक ने सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों जैसे फेसबुक, ट्वीटर, यू-टयूब, इंस्टाग्राम आदि का समुचित उपयोग करने और इन माध्यमों से जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के बारे में अवगत करवाया। विभाग के संयुक्त निदेशक प्रदीप कंवर ने कार्यशाला में प्रैस नोट, खंडन और स्पष्टीकरण लेखन आदि की जानकारी दी। इस अवसर पर अतिरिक्त निदेशक सूचना एवं जन सम्पर्क आरती गुप्ता सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

प्रमुख खबरें

Elon Musk ने BJP को Reliance समर्थित कंपनियों के चंदे से जुड़ी खबरें साझा कीं

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, Delhi में कड़ी सुरक्षा और रूट डायवर्जन लागू

Connaught Place Market शनिवार को बंद रहेगा, NDTA ने विरोध प्रदर्शन से नुकसान की जताई आशंका

भंगेल प्राथमिक चिकित्सालय से नवजात चोरी, Noida Police ने आरोपी महिला की तलाश में बनाई 3 टीमें