मध्य प्रदेश में एक ही फोरम पर उपलब्ध होंगी रोजगार देने और लेने वालों की जानकारी

By दिनेश शुक्ल | Jun 05, 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश में लौटे प्रवासी श्रमिकों की जानकारी, कुशल और अकुशल श्रेणी में उनकी योग्यता के साथ 10 जून से रोजगार सेतु पोर्टल पर उपलब्ध होगी। इस पोर्टल पर प्रदेश के उद्योगों में आवश्यक जॉब वेकेंसी की जानकारी भी उपलब्ध होगी। रोजगार चाहने वाले और रोजगार देने वालों की जानकारी एक ही फोरम में लाने से जहाँ उद्यमियों को आवश्यकतानुसार श्रमिक सुविधापूर्वक उपलब्ध हो जायेंगे, वहीं श्रमिकों को रोजगार मिल सकेगा। जिसको लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रोजगार सेतु पोर्टल का लोकार्पण 10 जून को करेंगे। 'रोजगार सेतु पोर्टल' पर सर्वे किये गये सभी प्रवासी श्रमिकों की जानकारी उनके कौशल के अनुसार जिलावार उपलब्ध रहेगा। प्रवासी श्रमिकों में निर्माण श्रमिकों की 43, असंगठित श्रमिकों की 40 और कारखानों में नियोजित श्रमिकों की 9 श्रेणियाँ हैं। 

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश की दो बहिनों ने बंजर पहाड़ियों को किया हरा-भरा, मुख्यमंत्री ने पर्यावरण दिवस पर किया सम्मानित

सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्यम विभाग, औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन, खनिज साधन, नगरीय विकास एवं आवास, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, जल-संसाधन, लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी और नर्मदा घाटी विकास विभाग और कलेक्टर्स से नियोजकों को पोर्टल पर प्रवासी श्रमिकों को रोजगार प्रदान करने के लिये बनाये गये रोजगार सेतु पोर्टल के प्रति जागरूक करने तथा इसके उपयोग के लिये प्रेरित करने के लिये कहा गया है। प्रवासी श्रमिकों के लिये रोजगार के अवसर सृजित करने हेतु औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग, सूक्ष्म, लघु, मध्यम एवं उद्यम विभाग, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग और श्रम विभाग द्वारा संयुक्त रूप से चयनित जिलों में जिला स्तर पर रोजगार मेले भी लगाये जायेंगे। उल्लेखनीय है कि एक मार्च 2020 के बाद अन्य राज्यों से लौटे प्रवासी श्रमिकों का सर्वे, सत्यापन और पंजीयन के लिये 27 मई से 6 जून तक अभियान चलाया गया है।

प्रमुख खबरें

Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta के बयान पर विवाद, Sandhya Mridul ने ऐसा क्या लिखा, जिसकी हो रही चर्चा?

Noida का Jewar Airport अब Narendra Modi International Airport कहलाएगा, Yogi Cabinet ने फैसले पर लगाई मुहर

शिवम पंडित के रूप में इमरान हाशमी की धमाकेदार वापसी! आवारापन 2 OTT पर हुई रिलीज़, जानें कहानी और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Congress और CJP के प्रदर्शनों के चलते Delhi में व्यापार ठप, त्योहारों के मौके पर बिक्री बढ़ने की जगह बाजार सूने पड़े