लाल किले से नेहरू ने देश को किया है सबसे ज्यादा बार संबोधित, जानें किस प्रधानमंत्री ने अब तक कितनी बार दी है स्पीच

By अंकित सिंह | Aug 14, 2022

पूरा देश आजादी का 75 वां वर्षगांठ मना रहा है। आजादी मिले हमें 75 साल पूरे हो रहे हैं। इस उपलक्ष में देश में हर घर तिरंगा अभियान भी चलाया जा रहा है। इन सबके बीच लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वतंत्रता दिवस पर देश को एक बार फिर से संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह नौवां संबोधन होगा। 2014 से लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले से देश को संबोधित करते रहे हैं। ऐसे में सवाल यह है कि सबसे ज्यादा पर किस प्रधानमंत्री ने लाल किले के प्राचीर से देश को संबोधित किया है? आज हम आपको लाल किले से संबोधन के कुछ दिलचस्प पहलुओं को बताने जा रहे हैं। 

नरेंद्र मोदी ने अब तक लाल किले के प्राचीर से 8 बार ध्वजारोहण किया है। किसी भी गैर-कांग्रेसी प्रधानमंत्री द्वारा यह सबसे ज्यादा बार किया गया है। 15 अगस्त 2022 को यह नौवां दफा हो जाएगा। मोदी से पहले यह रिकॉर्ड अटल बिहारी वाजपेयी के नाम था जिन्होंने 6 बार लाल किले पर तिरंगा फहराया था। 

इसे भी पढ़ें: स्वतंत्रता दिवस विशेषः आज भी देश महिलाओं को पूर्णतः स्वतंत्रता नहीं है

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री के भाषण को पूरा देश सुनता है। 1947 में पंडित नेहरू ने 72 मिनट का भाषण दिया था। वहीं, 2016 में नरेंद्र मोदी का भाषण 94 मिनट का था। यह किसी भी प्रधानमंत्री के द्वारा दिया गया सबसे लंबा भाषण है। मनमोहन सिंह के भाषणों की बात करें तो उनकी अवधि 32 मिनट से लेकर 45 मिनट के ही बीच रही है। उनकी तुलना में मोदी का भाषण लंबा रहता है। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर