चुनावी कैंपेन का आगाज करते हुए बोले नीतीश कुमार, सेवा ही हमारा धर्म, वोट की नहीं करते चिंता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 13, 2020

पटना। बिहार में सत्ताधारी जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी पार्टी के चुनावी प्रचार अभियान की सोमवार शाम को शुरूआत की। इस मौके पर नीतीश ने कहा कि वह वोट की चिंता नहीं करते, सेवा ही हमारा धर्म है, सबकी सेवा करते हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने छह जिलों के 11 विधानसभा क्षेत्र में निश्चय संवाद के जरिए अपनी पार्टी के चुनावी अभियान की शुरूआत के दौरान अपनी सरकार की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए कहा कि उनका लक्ष्य काम करना है न कि प्रचार करना। सेवा ही हमारा धर्म है। अपनी सरकार द्वारा आपदा के समय में किए गए कार्यों का उल्लेख करते और प्रदेश की पिछली राजद सरकार पर प्रहार करते हुए नीतीश ने सवाल किया कि हम लोगों द्वारा किए गए कार्यों से पहले कोई आपदा को कुछ समझता था? आपदा पीडितों के लिए कभी कोई मदद की गई थी? नीतीश ने बीते 15 साल में हुए विकास का जिक्र करते हुए कहा कि आज बिहार की विकास दर दोहरे आंकड़े में है। लोगों की जीवनशैली बदली है। गरीबी कम हुई है। प्रतिव्यक्ति आय बढ़ी है। उन्होंने कहा कि लोग तरह-तरह की बात करते हैं। लोग पूछते हैं कि बिहार में बड़े उद्योग-धंधे क्यों नहीं है..तो हम बता दें कि हमलोगों ने बहुत कोशिशें की हैं और आगे के लिए भी बहुत सी नीतियां बनायी हैं कि हमारे लोग जो बाहर जाते हैं उन्हें यहीं काम करने की सुविधा मिले। 

प्रमुख खबरें

Vitamin C से भरपूर Orange Peel Scrub से दूर होगी Dry Skin, चेहरा बनेगा सॉफ्ट और ग्लोइंग

Asian Games 2026 | Satwiksairaj Rankireddy और Chirag Shetty की चौंकाने वाली हार से बिगड़ा भारत का गणित, हाथ से निकले कई गोल्ड मेडल

UPITS 2026: यूपीआईटीएस-2026 में दिखी यूपी की ग्लोबल ताकत, शामिल हुए 90 देशों के खरीदार, CM योगी बोले- इंडस्ट्रियल हब के तौर पर उभर रहा प्रदेश

Rajasthan Mayor Elections: Jodhpur में जीते Prasann Chand Mehta, Jaipur और Kota में भी BJP का कब्जा