रिश्ते सुधारने की पहल, अमरिंदर सिंह ने सिद्धू को दोपहर भोज पर किया आमंत्रित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 24, 2020

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने नवजोत सिंह सिद्धू को बुधवार को दोपहर भोज पर आमंत्रित किया है। इससे संकेत मिलता है कि पूर्व क्रिकेटर और मुख्यमंत्री के बीच सुलह होने की संभावना है। सिद्धू ने पिछले साल अहम मंत्रालय वापस लिए जाने के बाद राज्य मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था। मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार ने ट्वीट किया कि उम्मीद है कि दोनों नेता राज्य और राष्ट्रीय राजनीति पर चर्चा करेंगे। मीडिया सलाहकार ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री ने सिद्धू को बुधवार को दोपहर भोज पर आमंत्रित किया है। 

इसे भी पढ़ें: AAP विधायक आतिशी बोलीं, दिल्ली में प्रदूषण के लिए पंजाब-हरियाणा के मुख्यमंत्रियों को ठहराया जाना चाहिए जिम्मेदार

भोज पर दोनों नेताओं के राष्ट्रीय और राज्य की राजनीति पर चर्चा करने की उम्मीद है। अमरिंदर सिंह और सिद्धू के बीच तनाव पिछले साल मई में तब सार्वजनिक हो गया था जब मुख्यमंत्री ने कांग्रेस विधायक पर आरोप लगाया था कि वह स्थानीय निकाय विभाग को संभालने में सक्षम नहीं हैं और दावा किया था कि इस वजह से 2019 के लोकसभा चुनाव में शहरी क्षेत्रों में कांग्रेस का प्रदर्शन खराब रहा। 

इसे भी पढ़ें: कृषि कानूनों का विरोध कर रहे पंजाब के किसानों को केंद्र ने 3 दिसंबर को बातचीत के लिए बुलाया

मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने के बाद सिद्धू कांग्रेस की सभी गतिविधियों से दूर रह रहे थे। कांग्रेस महासचिव हरीश रावत ने सिद्धू से अमृतसर में उनके आवास पर मुलाकात की थी जिसके बाद वह पिछले महीने मोगा में हुई कांग्रेस की ट्रैक्टर रैली में दिखे थे। यह रैली केंद्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ हुई थी।

प्रमुख खबरें

अब सैनिक चला सकेंगे इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया ऐप्स, पर लाइक-कमेंट करने पर रहेगी पाबंदी

नए साल 2026 में घर में सकारात्मकता का वास, इन 5 वास्तु उपायों से दूर होंगी सारी नकारात्मकता

Kitchen Cleaning Hacks: किचन चिमनी की चिकनाई पल भर में गायब, बिना जाली निकाले चमकाएं नई जैसी, जानें ये सीक्रेट हैक

अटल की 101वीं जयंती पर लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन, PM मोदी ने किया महान नायकों को नमन