चुनाव प्रचार के दौरान घायल हुई ममता बनर्जी फिर पैरों पर हुई खड़ी, राष्ट्रगान गाया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 31, 2021

नंदीग्राम। तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी का पैर 10 मार्च को चोटिल हो गया था और तब से वह व्हीलचेयर पर बैठकर प्रचार कर रही हैं, लेकिन मंगलवार को नंदीग्राम में प्रचार थमने से पहले अपने पैरों पर खड़ी हुईं और राष्ट्रगान गाया। चुनाव प्रचार थमने से कुछ देर पहले बनर्जी ने नंदीग्राम में अपनी अंतिम सभा में राष्ट्र गान गाया। दूसरे चरण का चुनाव प्रचार आज थम गया। दूसरे चरण में प्रदेश में एक अप्रैल को मतदान होगा।

इसे भी पढ़ें: केरल में प्रियंका गांधी का चुनाव प्रचार, विपक्ष को धोखाधड़ी और घोटालों की हुकूमत बताया

सभा के दौरान बनर्जी ने अपने विश्वस्त सहयोगी सुब्रत बख्शी और डोला सेन को अपनी तरफ आने का इशारा किया, इसके बाद उनके सहारे से पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री अपने पैरों पर खड़ी हुईं। वह असहज लग रही थी, लेकिन टीएमसी के दो नेता उन्हें पकड़े हुए थे जिनके सहारे वह मंच पर खड़ी रही और राष्ट्र गान गाने में अन्य का साथ देती रहीं। राष्ट्र गान पूरा होते ही वह पुन: व्हीलचेयर पर बैठ गईं और बाद में उनके सुरक्षा कर्मी उन्हें मंच से नीचे ले आए।

प्रमुख खबरें

Amit Shah के अरुणाचल दौरे पर होर्डिंग गिराने वाले Youth Congress नेता तार जॉनी को मिली जमानत

Jannik Sinner की होगी घुटने की सर्जरी, Australian Open से बाहर होने की आशंका

आंध्र प्रदेश: CM Chandrababu Naidu ने स्वास्थ्य और कृषि में AI तकनीक अपनाने के निर्देश दिए

चोटों के कारण गंवाए 10 से 15 Test मैच, KL Rahul ने समझाई तीनों फॉर्मेट की चुनौती