टेनिस चैम्पियन मारिया शारापोवा ने फ्रेंच ओपन से अपना नाम वापस लिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 16, 2019

पेरिस। दो बार की चैम्पियन मारिया शारापोवा ने कंधे की चोट के कारण फ्रेंच ओपन से नाम वापिस ले लिया। पांच बार की ग्रैंड स्लैम चैम्पियन शारापोवा ने जनवरी के आखिर में रूस में एक टूर्नामेंट से पीछे हटने के बाद से टेनिस नहीं खेला है।

इसे भी पढ़ें: आईटीएफ महिला टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंची अंकिता रैना

उसने इंस्टाग्राम पर लिखा कई बार सही फैसले उतने आसान नहीं होते। दो साल पहले डोपिंग के कारण 15 महीने का प्रतिबंध झेलकर लौटी शारापोवा तभी से फिटनेस हासिल करने के लिये जूझ रही है। फ्रेंच ओपन 26 मई से नौ जून के बीच खेला जायेगा।

प्रमुख खबरें

देश-दुनिया की बड़ी खबरें: PM Modi का मीडिया से आह्वान, UP में सियासी गठबंधन और खेलों में भारत का परचम

Qualcomm ने भारत में शुरू की Layoffs प्रक्रिया, 1000 से ज्यादा नौकरियां खतरे में

SBI Research का अनुमान, RBI दिसंबर में Repo Rate केवल 0.25 प्रतिशत बढ़ाएगा

DRI ने Delhi में पकड़ी 22 किग्रा Cocaine, विदेशी महिला फर्जी राजनयिक बनकर कर रही थी तस्करी