चोटिल मार्टिन गुप्टिल भारत के खिलाफ टी20 श्रृंखला से बाहर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 04, 2019

वेलिंगटन। न्यूजीलैंड के सीनियर सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल पीठ की चोट से उबरने में नाकाम रहने के कारण भारत के खिलाफ तीन मैचों की आगामी टी20 श्रृंखला से बाहर हो गए। गुप्टिल की जगह आलराउंडर जिमी नीशाम लेंगे जो भारत के खिलाफ पांच मैचों की एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के अंतिम दो मैचों में खेले थे। ‘स्टफ–को–एनजेड’ ने न्यूजीलैंड के कोच गैरी स्टीड के हवाले से कहा, ‘‘दुर्भाग्य से मार्टिन इस टी20 श्रृंखला के लिए समय पर नहीं उबर पाया है जिसमें पांच दिन में तीन मैच खेले जाने वाले हैं।’’

यह भी पढ़ें: भारत ने ऐतिहासिक वनडे श्रृंखला जीतने का जश्न ‘हाउज द जोश’ से मनाया

दूसरा मैच आकलैंड के ईडन पार्क में आठ फरवरी और अंतिम मैच हैमिल्टन में 10 फरवरी को खेला जाएगा। न्यूजीलैंड की टीम में युवा आलरांडर डेरिल मिशेल को भी शामिल किया गया है जो टीम के पूर्व कोच जान मिशेल के बेटे हैं।

न्यूजीलैंड की टीम इस प्रकार है:

केन विलियमसन (कप्तान), डग ब्रेसवेल, कोलिन डि ग्रैंडहोम, लोकी फर्ग्युसन, स्काट कुगेलिन, डेरिल मिशेल, कोलिन मुनरो, जिमी नीशाम, मिशेल सेंटनर, टिम सेइफर्ट, ईश सोढ़ी, टिम साउथी और रोस टेलर।

प्रमुख खबरें

CWI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के Contract में 25% कटौती और Super50 टूर्नामेंट पर लगाई रोक

नेपाल में भारी बारिश के बाद Bihar में अलर्ट, गंडक और कोसी तटबंधों पर 24 घंटे निगरानी

CEC ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी पर अड़ी Congress, चंडीगढ़ में पुलिस ने वाटर कैनन से रोका

Fiscal Deficit को 4.3 प्रतिशत रखने के लिए Central Government लेगी 7.86 लाख करोड़ का कर्ज