चोटिल विकास कृष्ण एशियाई क्वालीफायर के फाइनल से बाहर, रजत पदक मिला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 11, 2020

अम्मान (जोर्डन)। ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुके राष्ट्रमंडल खेलों के चैंपियन विकास कृष्ण (69 किग्रा) बुधवार को आंख में चोट के कारण एशिया/ओसियाना मुक्केबाजी क्वालीफायर के फाइनल से बाहर हो गए जिससे उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

इसे भी पढ़ें: साउथ अफ्रीका सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, पंड्या, धवन और भुवनेश्वर की वापसी

विश्व और एशियाई चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता विकास को खिताबी मुकाबले में जोर्डन के जेयाद ईशाश से भिड़ना था। इस मुक्केबाज के करीबी सूत्र ने पीटीआई को बताया, ‘‘कट लगने के कारण वह मुकाबले में हिस्सा नहीं लेगा। डाक्टरों ने उसे हटने को कहा है।’’

इसे भी पढ़ें: डिविलियर्स को दक्षिण अफ्रीका की टी20 विश्व कप टीम में देखना चाहते हैं रोड्स

विकास ने मंगलवार को सेमीफाइनल में विश्व चैंपियनशिप के दो बार के कांस्य पदक विजेता कजाखस्तान के दूसरे वरीय अबलइखान जुसुपोव को हराया था। सेमीफाइनल के दूसरे दौर में विकास की बायीं आंख के ऊपर कट लगा था। उन्होंने यह मुकाबला खंडित फैसले में जीता था। मौजूदा क्वालीफायर प्रतियोगिता से विकास सहित भारत के आठ मुक्केबाज ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं।

प्रमुख खबरें

Runway से फिसलकर जमीन पर झुका Training Aircraft, Solapur में सुरक्षित बचीं महिला पायलट

दीवाली मिलन में पीएम मोदी का बड़ा संदेश: बोले- 2047 का इंतजार मत कीजिए, छोटे-छोटे संकल्पों से ही हासिल होगा विकसित भारत का लक्ष्य

शांतिपूर्ण विरोध पर Bombay High Court की टिप्पणी, केस दर्ज कर आवाज दबाना लोकतंत्र के लिए दुखद

Women Reservation Bill: संसद का विशेष सत्र बुलाने की तैयारी, 361 वोटों का आंकड़ा जुटाएगी सरकार