बोरवेल में गिरने से मासूम की मौत, 18 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन

By सुयश भट्ट | Feb 25, 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में खुले बोरवेल के गड्ढे में गिरे 4 वर्षीय गौरव दुबे जिंदगी की जंग हार गया। 18 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद 200 फिट बोर में करीब 28 फीट में गौरव फंसा था। जिसे बाहर निकाल लिया गया है, लेकिन बीएमओ बरही ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इसे भी पढ़ें:भोपाल में एमबीबीएस की हिंदी में पढ़ाई शुरू, मंत्री विश्वास सारंग ने दी जानकारी 

चिकित्सकों ने कहा कि गौरव की मौत बोरबेल में गिरने से पांच से छह घंटे के भीतर हो गई थी। गौरव बोरवेल में सिर के बल ही गिरा था। इसलिए बोरबेल में भरे पानी में डूबने के बाद भी गौरव जीवन और मौत के बीच लगातार 10 घंटे तक संघर्ष करने के बाद जिंदगी से जंग हार गया।

आपको बता दें कि 4 साल का गौरव दुबे पिता संतोष दुबे अपनी मां के साथ खेत में गया हुआ था। तभी खेत में खुले पड़े 30 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया। बच्चे के बोरवेल में गिरने की सूचना के बाद पूरा गांव इकठ्ठा हो गया। सभी बच्चे से सुरक्षित बाहर निकालने की दुआ मांग रहे थे।

प्रमुख खबरें

जमुई मामले पर बोले Rajiv Ranjan Singh, Bihar में कानून-व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त

Maharashtra में सूखे से Sugar Production 20 फीसदी घटने का अनुमान: WISMA

28 से 30 सितंबर तक Nationwide Bank Strike, SBI ग्राहकों को समय पर काम निपटाने की सलाह

US Dollar के मुकाबले रुपया 18 पैसे सुधरकर 95.78 के स्तर पर बंद हुआ