बठिंडा मिलिट्री स्टेशन के गार्ड रूम से इंसास राइफल गायब, सिविल ड्रेस में शूटर, चार जवानों की मौत का हत्यारा कौन?

By रेनू तिवारी | Apr 12, 2023

पंजाब में इस समय काफी हलचल हैं। इसी बीच बठिंडा मिलिट्री स्टेशन के अंदर फायरिंग की घटना सामने आयी हैं, जिसमें 4 लोगों की मौत हो गयी। पंजाप पुलिस ने ये साफ कह दिया है कि इस घटना के पीछे कोई आतंकी साजिश नहीं हैं। बल्कि ये आशंका जताई जा रही है कि इस वारदात को अंजाम देने के पीछे बठिंडा मिलिट्री स्टेशन के अंदर का ही कोई शख्स शामिल हो सकता हैं। बठिंडा मिलिट्री स्टेशन फायरिंग की घटना पर अब से थोड़ी देर में सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को जानकारी देंगे। 

इसे भी पढ़ें: Bathinda Military Station Firing | बठिंडा मिलिट्री स्टेशन के अंदर फायरिंग, चार लोगों की मौत, पुलिस ने कहा- ये आतंकी घटना नहीं है

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) सुरिंदर पाल सिंह परमार ने कहा इसमें कोई आतंक या फिदायीन हमले का कोण नहीं है। हथियारों के साथ दो लोगों की तलाश जारी है। एसएसपी बठिंडा के मुताबिक, ''गोलीबारी की घटना कोई आतंकी हमला नहीं था।'' पंजाब पुलिस और खुफिया सूत्रों के अनुसार, "यह एक आतंकी हमला नहीं लगता है। यह फ्रेट्रिकाइड (आकस्मिक हत्या) का मामला लगता है।" फायरिंग की घटना बठिंडा मिलिट्री स्टेशन की एक आर्टिलरी यूनिट में हुई। सूत्रों ने कहा कि परिवार भी इलाके में रह रहे हैं। कुछ दिन पहले यूनिट के गार्ड रूम से एक इंसास असॉल्ट राइफल गायब हो गई थी। बठिंडा में आर्मी कैंट के सभी एंट्री गेट बंद कर दिए गए हैं। करीब दो दिन पहले 28 कारतूस वाली एक इंसास राइफल गायब हो गई थी। पंजाब पुलिस सूत्रों के मुताबिक इस घटना के पीछे सेना के कुछ जवानों का हाथ हो सकता है। सूत्रों ने कहा कि बठिंडा छावनी के अंदर पुलिस को भी जाने की अनुमति नहीं है। सर्च ऑपरेशन जारी हैं। आगे की जानकारी जुटाई जा रही है।

प्रमुख खबरें

पूर्व हॉकी कप्तान Pargat Singh बने Punjab Congress के नए अध्यक्ष

Congress के नए कार्यकारी अध्यक्ष Imran Masood बोले, पार्टी हित सर्वोपरि रहेगा

राजस्थान में Vishvendra Singh को कांग्रेस का नोटिस, 7 दिन में मांगा जवाब

BJP कार्यकर्ता सोशल मीडिया पर सपा और कांग्रेस का मुकाबला करें, Vinod Tawde का आह्वान