भारतीय-अमेरिकियों के बढ़ते प्रभाव पर आधारित किताब कमला हैरिस से है प्रेरित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 13, 2021

वाशिंगटन। अमेरिका की उपराष्ट्रपति के रूप में कमला हैरिस के ऐतिहासिक चयन और देश में छोटे किंतु शक्तिशाली भारतीय समुदाय के उदय को दर्शाने के लिए प्रभावशाली भारतीय-अमेरिकियों, विद्वानों, राजनयिकों एवं उद्यमियों ने एक किताब में अपने विचार एवं अनुभव साझा किए हैं। उद्यमों में निवेश करने वाले जाने-माने भारतीय-अमेरिकी पूंजीपति एम आर रंगास्वामी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘कमला हैरिस के उपराष्ट्रपति बनने की गाथा लोक सेवा, संघर्ष, कड़ी मेहनत और प्रवासी भारतीयों के सफल होने की क्षमता की कहानी है।’’

इसे भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश: कांगडा में अभी भी कई लोग लापता, मनाली लेह मार्ग पर बंद रहेगा यातायात

भारतीय-अमेरिकियों की संख्या 40 लाख से अधिक है, जिनमें से 18 लाख से अधिक के पास मताधिकार है। इस पुस्तक को भारतीय संपादक तरुण बासु ने संपादित किया है। इस किताब में 16 लेखों के जरिए भारतीय-अमेरिकी समुदाय के विकास की कहानियों को बताया गया है। अमेरिका में भारत के पूर्व राजदूत अरुण के सिंह, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं सांसद शशि थरूर और सेवानिवृत्त भारतीय दूत टी पी श्रीनिवासन ने इस पुस्तक में अपने विचार साझा किए हैं।

इनके अलावा ‘इंडिया अब्रॉड’ के पूर्व संपादक अजीज हनीफा, यूसी सैन डिएगो के चांसलर प्रदीप के खोसला, प्रथम यूएसए के अध्यक्ष दीपक राज, ‘बैटर्ड विमेन्स जस्टिस प्रोजेक्ट’ के लिए मुख्य रणनीति अधिकारी सुजाता वारियर, मानवी की सह-संस्थापक शमिता दास दासगुप्ता, ग्लोबल प्रेस की मुख्य परिचालन अधिकारी लक्ष्मी पार्थसारथी, विद्वान एवं प्रोफेसर मैना चावला सिंह और अनुभवी पत्रकार मयंक छाया, अरुण कुमार एवं सुमन गुहा मजूमदार इसके लेखकों में शामिल हैं।

प्रमुख खबरें

Commonwealth Games: Gold Medal की बारिश! Priya, Sakshi ने India के लिए जीते Boxing Gold, बेटियों का कमाल

Litton Das की Australia टेस्ट में वापसी, Bangladesh क्रिकेट का बड़ा दांव

PoK पर ऐसा क्या बोले पाकिस्तानी? घसीटकर ले गई शहबाज की पुलिस

Glasgow से CWG 2030 की मेजबानी का बिगुल बजेगा, अहमदाबाद को मिलेगा औपचारिक न्योता!