मुसलमानों को मिली जमीन पर मस्जिद के बजाय राजा दशरथ के नाम से अस्पताल बने: मुनव्वर राना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 11, 2020

लखनऊ। मशहूर शायर मुनव्वर राना ने उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड को अयोध्या के धन्नीपुर गांव में दी गई पांच एकड़ जमीन पर मस्जिद की जगह राजा दशरथ के नाम पर अस्पताल बनाये जाने की मांग की है। साथ ही, उन्होंने इस सिलसिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। उच्चतम न्यायालय के आदेश पर मस्जिद बनाने के लिये यह जमीन दी गई है। राना ने मंगलवार को से बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोआठ अगस्त को लिखे पत्र में उन्होंने कहा है कि धन्नीपुर गांव में वक्फ बोर्ड को मिली जमीन पर राजा दशरथ के नाम से अस्पताल बनवा दिया जाए। उन्होंने कहा, यूं भी सरकार द्वारा दी गई या जबरदस्ती हासिल की गई जमीनों पर मस्जिदों का निर्माण नहीं होता। 

इसे भी पढ़ें: अगले सप्ताह से शुरू होगा राम मंदिर का निर्माण कार्य, तैयारियां पूरी

राजा दशरथ के नाम पर अस्पताल का निर्माण क्यों होना चाहिए, इस बारे में पूछे जाने पर राना ने कहा, ‘‘ लंबे समय से मुसलमानों के खिलाफ यह बात प्रचारित की जा रही है कि उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर तोड़ कर मस्जिद बनाई थी, लेकिन सच्चाई यह है कि मुसलमान किसी अवैध कब्जे की जमीन पर मस्जिद नहीं बनाते।’’ उन्होंने कहा कि भारत के मुसलमान हमेशा से अपने वतन, यहां रहने वाले लोगों और उनकी आस्था का पूरा सम्मान करते रहे हैं। यह संदेश देने के लिए वक्फ बोर्ड को मिली जमीन पर मस्जिद के बजाय भगवान राम के पिता राजा दशरथ के नाम पर अस्पताल बनवाया जाए। उन्होंने कहा कि जहां तक मस्जिद का सवाल है, तो वह इसके निर्माण के लिए रायबरेली में सई नदी के किनारे अपनी साढ़े पांच बीघा जमीन देने को तैयार हैं। यह जमीन उनके बेटे तबरेज के नाम है। 

प्रमुख खबरें

WFI vs Vinesh Phogat: सुप्रीम कोर्ट ने याचिका निपटाई, Delhi High Court की टिप्पणी पर नहीं दी कोई राहत

French Open में हार के बाद टूटीं Aryna Sabalenka, बोलीं- Tennis छोड़ने का मन कर रहा है

Kejriwal बोले: 4 साल में Punjab ने शिक्षा में 27वें से 1st पर आकर रचा इतिहास

BYD की सफलता बनी मुसीबत! 1 लाख से ज्यादा Booking के बाद नई Electric SUV का Launch टला