मूर्ति के बजाय स्कूल, अस्पताल और सड़कें बनवाना पसंद करूंगा: अखिलेश

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 10, 2019

संत कबीर नगर (उप्र)। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इलाहाबाद में निषादराज की 80 फुट ऊंची मूर्ति स्थापित करने के भाजपा के वादे पर पलटवार करते हुए शुक्रवार को कहा कि इसके बजाय वह लोगों के बेहतर भविष्य के लिये स्कूल, अस्पताल और सड़कें बनवाना पसंद करेंगे। अखिलेश ने ट्वीट में कहा  वे (भाजपा) 34 करोड़ रुपये की मूर्ति लगायेंगे। उसका ठेका संघ (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) के किसी सदस्य को दिलाएंगे। सामान चीन से मंगाएंगे। देखने का टिकट लगाएंगे और इसी तरह आपको झूठ बोलकर अमीरों को और अमीर बनाएंगे। 

इसे भी पढ़ें: मोदी ने प्रतिबद्धता जताई, फिर सत्ता में आए तो मसूद की तरह हाफिज व दाऊद पर भी होगी कार्यवाई

मालूम हो कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने गुरुवार को बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, संत कबीर नगर और सुलतानपुर में आयोजित रैलियों में कहा था, उस स्थान पर जहां भगवान राम ने केवट के पांव धोए थे, वहां योगी आदित्यनाथ सरकार निषादराज की 80 फुट ऊंची मूर्ति बनवाएगी। श्रंगवेरपुर में 34 करोड़ रुपये से यह मूर्ति निषादराज की स्मृति में लगायी जाएगी। 

प्रमुख खबरें

BJP अपने दरवाजे बंद करती है, तो...सपा संग गठबंधन की अटकलों पर संजय निषाद ने खुद सारी स्थिति साफ कर दी

जब कैटरीना कैफ की पार्टी में टकराए दो खान! 2008 का वो ऐतिहासिक झगड़ा जिसने बॉलीवुड को दो हिस्सों में बांट दिया था

एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल जीतने और टॉप 50 रैंकिंग पर Syndrela Das की नजर

Saudi Arabia ने हूतियों पर दागी मेड इन चाइना मिसाइल, यमन के रेगिस्तान में ही जा गिरी