विपक्ष को ईवीएम पर सवाल उठाने के बजाय अपनी हार स्वीकार कर आत्मचिंतन करना चाहिए : बावनकुले

By Prabhasakshi News Desk | Nov 27, 2024

नागपुर । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि विपक्षी दलों कोइलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) पर सवाल उठाने के बजाय विधानसभा चुनावों में अपनी हार स्वीकार करनी चाहिए और आत्मचिंतन करना चाहिए। बावनकुले ने यहां संवाददाताओं से बातचीत के दौरान आरोप लगाया कि विपक्ष ईवीएम के मुद्दे पर झूठ बोल रहा है। विपक्षी गठबंधन महा विकास आघाडी (एमवीए) के घटक दलों ने चुनाव के दौरान ईवीएम में छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है।

उद्धव ठाकरे नीत शिवसेना (उबाठा), शरद पवार नीत राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) और कांग्रेस के घटक वाले एमवीए ने आम चुनावों में महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीट में से 30 पर जीत दर्ज की थी और बाद में कांग्रेस के एक बागी ने जीत के बाद गठबंधन को समर्थन दिया था। महाराष्ट्र विधानसभा के लिए हुए चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), एकनाथ शिंदे नीत शिवसेना और अजित पवार नीत राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के घटक वाले सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन ने 288 सदस्यीय सदन में 230 सीट पर जीत दर्ज की जबकि एमवीए को केवल 46 सीट ही मिल सकीं।

बावनकुले की यह टिप्पणी उच्चतम न्यायालय द्वारा देश में मतपत्रों से दोबारा चुनाव कराने के अनुरोध वाली एक जनहित याचिका (पीआईएल) कोखारिज किए जाने एक दिन बाद आई है। शीर्ष अदालत ने कहा कि ईवीएम से छेड़छाड़ के आरोप तभी उठते हैं जब लोग चुनाव हार जाते हैं। महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री के बारे में पूछे जाने पर बावनकुले ने कहा, ‘‘गठबंधन सरकार में ऐसी चीजों में समय लगता है क्योंकि मंत्री पद, विभाग और संरक्षक मंत्री जैसे कई कारकों को ध्यान में रखना होता है और निर्णय लेना होता है।

प्रमुख खबरें

Football जीत के बाद जल उठा Paris, जश्न के दौरान भड़की हिंसा, 22 हजार Police जवान सड़कों पर।

Penalty Shootout में टूटा Arsenal का सपना, PSG लगातार दूसरी बार बना Europe का चैंपियन

यूरोपीय मूल्यों से भारतीय विरासत तक, New Delhi में खुली Rabindranath Tagore की विचार यात्रा

AI और Semiconductor पर India-US की बड़ी डील, Tech सेक्टर में आएगा अरबों का Investment